मीरजापुर।
सोमवार, 30 मार्च को ग्राम गोल्हनपुर विकास खंड राजगढ़ विधानसभा मड़िहान मिर्जापुर मे राष्ट्रीय आजीविका मिशन के अंतर्गत बिहान प्रेरणा सेनेटरी पैड का निर्माण इकाई गोल्हनपुर का उद्घाटन पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक श्रीमान रमाशंकर सिंह पटेल ने फीता काटकर किया।
इस मशीन द्वारा समूह के महिलाओं द्वारा सेनेटरी पैड का निर्माण किया जा रहा है, इससे क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में ग्रामीण क्षेत्र मे पैड बेचकर समूह की महिलाएं आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनेगी। उसके पश्चात विधायक ने गांव में मुख्यमंत्री आवास का फीता काटकर लाभार्थी को चाबी सौंपा।
इस अवसर पर परियोजना निदेशक धर्मवीर सिंह, उपायुक्त स्वरोजगार रमाशंकर सिंह, खंड विकास अधिकारी, वीरेंद्र सिंह, ग्राम प्रधान इंस पटेल, एवं सचिव सौरव पांडेय सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।





