News

एपेक्स ट्रस्ट प्रांगण में आपदा प्रबंधन एवं सेवा प्रशिक्षण” पर सार्वदेशिक आर्यवीर दल सेवा समिति की ओर से आवासीय प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन

विमलेश अग्रहरि, मीरजापुर। एपेक्स ट्रस्ट प्रांगण में “आपदा प्रबंधन एवं सेवा प्रशिक्षण” पर सार्वदेशिक आर्यवीर दल सेवा समिति द्वारा आयोजित आवासीय प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन हुआ।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि एपेक्स के चेयरमैन प्रो. डॉ. एस. के. सिंह सर सहित सभी अतिथिगणों ने आर्यवीर टोलियों का निरीक्षण किया, परेड की सलामी ली तथा प्रशिक्षार्थियों का उत्साहवर्धन किया। देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लगभग 250 आर्य वीर एवं वीरांगनाओं ने आपदा प्रबंधन, सेवा, अनुशासन, आत्मरक्षा, प्राथमिक उपचार, नेतृत्व एवं राष्ट्रसेवा का विशेष प्रशिक्षण प्राप्त किया।

मुख्य अतिथि प्रो. डॉ. एस. के. सिंह ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में कहा कि ऐसे प्रशिक्षण शिविर युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, सेवा-भाव, नेतृत्व क्षमता तथा शारीरिक, बौद्धिक और आध्यात्मिक विकास को सशक्त बनाते हैं। उन्होंने युवाओं से राष्ट्रहित में सदैव तत्पर रहने का आह्वान किया।

समारोह में उपस्थित सभी विशिष्ट अतिथियों ने प्रशिक्षार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। शिविराध्यक्ष एवं उपसेनापति दिनेश आर्य ने शिविर की गतिविधियों की जानकारी देते हुए सभी अतिथियों, प्रशिक्षकों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। एपेक्स ट्रस्ट — शिक्षा, सेवा और संस्कार के साथ राष्ट्र निर्माण के लिए सदैव समर्पित है।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!