विमलेश अग्रहरि, मीरजापुर। रोटरी मंडल 3120 के वार्षिक पुरस्कार समारोह में रोटरी क्लब विंध्याचल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी उल्लेखनीय उपलब्धियों का परचम लहराया। वर्षभर समाजहित में किए गए विभिन्न सेवा कार्यों के लिए क्लब को कुल 25 पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।
समारोह में रोटरी क्लब विंध्याचल के मयंक गुप्ता को उनके उत्कृष्ट संगठनात्मक योगदान के लिए आउटस्टैंडिंग डिस्ट्रिक्ट ऑफिसर से तो वही पूर्व अध्यक्ष महावीर सेठिया को बेस्ट ज़ोनल सेक्रेटरी के पुस्कार से सम्मानित किया गया।
रोटरी मंडल 3120 के गवर्नर वरिष्ठ ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. आशुतोष अग्रवाल ने दोनों पदाधिकारियों सहित क्लब को सम्मानित करते हुए उनके समर्पण, नेतृत्व क्षमता और सेवा भावना की सराहना की। उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब विंध्याचल ने वर्षभर शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, जनकल्याण एवं सामाजिक सेवा के विविध क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर मंडल का गौरव बढ़ाया है। कार्यक्रम में अध्यक्ष सरीश सिंह, अभिनव गुप्ता, मनोज अग्रवाल, प्रखर गुप्ता समेत अन्य सदस्यों ने भाग लिया।





