News

नवोदय विद्यालय मे अभिभावक परिषद की बैठक हुई सम्पन्न
मीरजापुर। जवाहर नवोदय विद्यालय पटेहरा कला मिर्जापुर में शिक्षक-अभिभावक परिषद की बैठक का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। बैठक में कक्षा 6 से 12वीं तक के विद्यार्थियों के अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालय एवं अभिभावकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए विद्यार्थियों के शैक्षणिक, अनुशासनात्मक एवं सर्वांगीण विकास पर विचार-विमर्श करना रहा।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य डा. एस. पी. त्रिपाठी ने अभिभावकों का स्वागत करते हुए विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, विद्यार्थियों के अनुशासन, नियमित अध्ययन, परीक्षा परिणाम, सह-पाठ्यक्रमीय गतिविधियों तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। उन्होंने अभिभावकों से विद्यालय के साथ निरंतर संवाद बनाए रखने तथा बच्चों की शैक्षणिक प्रगति पर नियमित ध्यान देने का आह्वान किया।

बैठक में उप प्राचार्य संजय सिंह सहित विद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारियों ने सहभागिता की। ए. के. त्रिपाठी ने मंच संचालन करते हुए कार्यक्रम को व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ाया।
इस अवसर पर एस. सी. सिंह, एम. के. बरनवाल, संजय यादव, कमलेश कुमार, अनामिका भारतीय, अरुण भट्ट, राजेश, अनुपम सिंह, राकेश, सिम्मी भारतीय, अभिषेक, शिव कुमार, शिवेश, अजीत सहित अनेक शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान अभिभावकों ने भी विद्यालय से संबंधित विभिन्न विषयों पर अपने विचार एवं सुझाव साझा किए। विद्यालय प्रशासन ने अभिभावकों द्वारा दिए गए सुझावों को महत्वपूर्ण बताते हुए विद्यार्थियों के हित में आवश्यक सहयोग एवं समन्वय बनाए रखने का आश्वासन दिया। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई तथा विद्यालय एवं अभिभावकों के बीच बेहतर सहभागिता और संवाद को और मजबूत करने का संकल्प लिया गया।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!