मीरजापुर। गंगा नदी के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी जारी है। केंद्रीय जल आयोग (CWC) के ओझला ब्रिज गेज स्थल, मीरजापुर पर 1 सितंबर 2026 को सुबह 8 बजे गंगा का जलस्तर 75.620 मीटर दर्ज किया गया।
सीडब्ल्यूसी के अनुसार गंगा के जलस्तर में इस समय 0.75 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ोतरी हो रही है। पिछले 12 घंटे में जलस्तर में कुल 9 सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गई है।
गंगा का चेतावनी स्तर 76.724 मीटर और खतरे का स्तर 77.724 मीटर निर्धारित है। इस लिहाज से वर्तमान जलस्तर चेतावनी बिंदु से 1.104 मीटर तथा खतरे के निशान से 2.104 मीटर नीचे है। गंगा का उच्चतम बाढ़ स्तर (H.F.L.) 80.340 मीटर है।
जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि को देखते हुए गंगा किनारे रहने वाले लोगों और तटवर्ती क्षेत्रों में सतर्कता बनाए रखने की जरूरत है। प्रशासन एवं संबंधित विभागों द्वारा स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है।





