News

2 से 8 अक्टूबर तक “वोट बचाओ-देश बचाओ” मार्च करेंगे सपाजन

0 तैयारी को लेकर जगह-जगह हो रही बैठकें
मीरजापुर। समाजवादी पार्टी इण्डिया गठबंधन की बैठक में लिये निर्णय के अनुसार 2 से 8 अक्टूबर तक लोकतंत्र बचाओं सप्ताह के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है। यह बातें सपा जिला कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी व कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने बताई।

उन्होने कहाकि 8 अक्टूबर को वोट बचाओ-देश बचाओ मार्च पार्टी कार्यालय से निकाला जायेगा, जिसकी तैयारी को लेकर हर विधानसभा क्षेत्र में रणनीति तैयार की जा रही है और कार्यकर्ताओं को आने के लिए संगठित किया जा रहा है। मार्च के दौरान बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर व राष्ट्रपिता महात्मा गाॅधी की फोटो लेकर कलेक्ट्रेट कार्यालय तक पहुंचेंगे।

नेताद्वय ने बताया कि निर्धारित स्थान पर पहुॅचने के बाद राष्ट्रगान और संविधान के अनुच्छेद 326 का सार्वजनिक रूप से वाचन किया जायेगा। विरोध प्रदर्शन का समापन ज्ञानेश कुमार के पुतले के दहन के साथ किया जायेगा। वोट बचाने के लिए ईवीएम के प्रयोग को बन्द करना पड़ेगा। आरोप लगाया कि चाहे बंगाल का चुनाव हो या बिहार का सभी जगह चुनाव आयोग ने वोट चोरी करने का काम किया है।

कहा कि समाजवादी पार्टी सदर विधानसभा, मझवां विधानसभा में बैठक कर चुकी है। 8 अक्टूबर का कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा। जनपद के कोने-कोने से कार्यकर्ता भाग लेगे। बताया कि 3 अक्टूबर को मड़िहान, 4 अक्टूबर को कोन तैयारी को लेकर बैठक आयोजित की गई है, जिसमें सेक्टर व जोन के पदाधिकारी भी शामिल होगे।

प्रेसवार्ता में मुन्नी यादव, सुरेन्द्र सिंह पटेल, संतोष गोयल, रोहित शुक्ला, अभय यादव, आदर्श यादव, सतीश मिश्रा, राजेश भारती, डा0 शक्ति श्रीवास्तव आदि मौजूद रहें। यह जानकारी जिला प्रवक्ता/मीडिया प्रभारी अशोक सिंह (मुन्ना) ने दी है।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!