News

पूर्वांचल में सामाजिक परिवर्तन की नई इबारत लिख रहा अदाणी फाउंडेशन

मीरजापुर। अदाणी फाउंडेशन मिर्जापुर एवं सोनभद्र जनपदों में शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, आजीविका संवर्धन, कौशल विकास एवं सामुदायिक विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहा है। स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप संचालित विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से फाउंडेशन हजारों परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास कर रहा है।

फाउंडेशन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने, स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने, महिला स्वयं सहायता समूहों को सशक्त बनाने तथा युवाओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान करने जैसे अनेक कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इन पहलों का उद्देश्य स्थानीय समुदायों को आत्मनिर्भर बनाना और उनकी सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करना है।

अदाणी फाउंडेशन स्वास्थ्य जागरूकता, पोषण, आजीविका संवर्धन, क्षमता विकास तथा सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से मिर्जापुर एवं सोनभद्र में समावेशी एवं सतत विकास को बढ़ावा दे रहा है। स्थानीय प्रशासन, समुदायों और विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से संचालित ये कार्यक्रम क्षेत्र के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

अदाणी फाउंडेशन का उद्देश्य केवल कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) का निर्वहन करना नहीं, बल्कि समुदायों को आत्मनिर्भर, सशक्त और सतत विकास की दिशा में आगे बढ़ाना है। मिर्जापुर में संचालित इसकी पहलें शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका और सामाजिक विकास के क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन की मिसाल बन रही हैं।

बता दें कि देशभर में अदाणी फाउंडेशन 19 से अधिक राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के हजारों गांवों और शहरी समुदायों में कार्य कर रहा है। शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पोषण, सतत आजीविका, महिला सशक्तिकरण, कौशल विकास, जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण तथा सामुदायिक आधारभूत संरचना के क्षेत्रों में फाउंडेशन की विभिन्न पहलें लाखों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। स्थानीय आवश्यकताओं पर आधारित विकास मॉडल के माध्यम से अदाणी फाउंडेशन समावेशी एवं सतत विकास को बढ़ावा देते हुए देशभर में सामाजिक परिवर्तन का एक सशक्त माध्यम बनकर उभरा है।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!