News

पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय में एनएसएस शिविर का आयोजन

मीरजापुर।
पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय पटेहरा कला में शुक्रवार, 2 अक्टूबर को गांधी जयंती पर राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में दस दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन विद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर एसपी त्रिपाठी के निर्देशन में उत्साह पूर्वक किया गया। शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों में सामाजिक एवं नागरिक जिम्मेदारी, सामुदायिक सहभागिता, नेतृत्व क्षमता तथा सेवा भावना का विकास करना है। राष्ट्रीय सेवा योजना का मूल उद्देश्य विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास को सामुदायिक सेवा से जोड़ना है।

शिविर के प्रथम दिवस पर राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र छात्राओं ने विद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान एवं स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया। शिविर में छात्र-छात्राओं को अनेक टोलियों में बांटते हुए उनका नामकरण किया गया।तत्पश्चात छात्र-छात्राओं के समूह ने श्रमदान आरंभ किया। इससे पूर्व विद्यालय के प्राचार्य डॉ. एसपी त्रिपाठी ने अपने वक्तव्य में राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व पर विस्तृत प्रकाश डाला।

राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रभारी एमके बरनवाल एवं सह प्रभारी संजय यादव ने राष्ट्रीय सेवा योजना की स्थापना एवं उसके उद्देश्य के बारे में बच्चों को विस्तार पूर्वक बताया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों में सहयोग, अनुशासन, नेतृत्व और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना का विकास हुआ। कार्यक्रम में आज के समापन में विद्यालय के प्राचार्य ने बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि समाज की सेवा करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षक अभिषेक श्रीवास्तव एवं अनामिका भारतीय के साथ अन्य शिक्षक भी उपस्थित रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!