News

डैफोडिल्स में गांधी शास्त्री जयंती पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन

मीरजापुर। डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की निर्देशिका महोदया श्रीमती अपराजिता सिंह एवं प्रधानाचार्या द्वारा महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने ‘जय जवान, जय किसान’ के नारों से पूरे परिसर को गुंजायमान कर दिया। शास्त्री जी के इस नारे के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को देश के जवानों और किसानों के योगदान के बारे में बताया गया।

स्वच्छ भारत अभियान के तहत बच्चों ने ‘एक कदम स्वच्छता की ओर’ विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता में भाग लिया। बच्चों ने अपने पोस्टरों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया।

गांधी जी के तीन बंदरों के सिद्धांत ‘बुरा मत देखो, बुरा मत सुनो, बुरा मत कहो’ पर आधारित एक सुंदर गतिविधि भी बच्चों द्वारा प्रस्तुत की गई, जिसे सभी ने बहुत सराहा।

कार्यक्रम के अंत में बच्चों ने गांधी जी के प्रिय भजन ‘वैष्णव जन तो’ एवं ‘रघुपति राघव राजा राम’ पर भजन संध्या प्रस्तुत की। अंत में सभी बच्चों एवं शिक्षकों ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने की शपथ ली। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!