News

सम्पूर्ण समाधान दिवस में तहसील सदर में जिलाधिकारी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं

प्राप्त 119 प्रार्थना पत्रों में से 07 का मौके पर निस्तारण, शेष के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश

मीरजापुर, 03 अक्टूबर 2026- शासन की मंशा के अनुरूप जनपद की सभी तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तहसील सदर में जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार एवं पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने उपस्थित होकर फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना।सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने प्रत्येक फरियादी से उनकी समस्या के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। जिलाधिकारी के समक्ष कुल 119 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें 07 का मौके पर निस्तारण करते हुए शेष प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभागीय अधिकारियों को निस्तारण हेतु प्रेषित किया गया।जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक प्रार्थना पत्र का निस्तारण निर्धारित समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि फरियादियों की समस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। शिकायतों का निस्तारण पूरी पारदर्शिता एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया जाए।इसी प्रकार जनपद की अन्य तहसीलों यथा- तहसील चुनार में अपर जिलाधिकारी भू०/रा० विजेता के समक्ष प्राप्त 64 में से 04 का, तहसील मड़िहान में उप जिलाधिकारी संतोष कुमार ओझा के समक्ष प्राप्त 76 में से 05 का एवं तहसील लालगंज में उप जिलाधिकारी अजीत कुमार के समक्ष प्राप्त 48 में से 03 का मौके पर निस्तारण किया गया।तहसील सदर में उप जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डा० कीर्ति कुमार मिश्र, बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी अशोक त्रिपाठी, जिला विकास अधिकारी राजीव कुमार शर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!