News

एपेक्स ट्रस्ट हॉस्पिटल की बड़ी पहल: 5 सफल फेको सर्जरी के साथ निःशुल्क मोतियाबिंद सेवा का शुभारंभ

चुनार, मिर्जापुर। एपेक्स वेलकेयर ट्रस्ट द्वारा संचालित एपेक्स ट्रस्ट हॉस्पिटल एंड डायग्नोस्टिक, समसपुर, चुनार में ट्रस्टी एवं वरिष्ठ अस्थि रोग एवं स्पाइन विशेषज्ञ प्रो. डॉ. एस. के. सिंह की अध्यक्षता में प्रत्येक सोमवार आयोजित होने वाले निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत नए सत्र 2026-27 का शुभारंभ 5 सफल फेको नेत्र सर्जरी के साथ हुआ। पिछले 5 वर्षों में 16,000 से अधिक निःशुल्क मोतियाबिंद एवं लेंस प्रत्यारोपण सर्जरी सफलतापूर्वक की जा चुकी हैं। इस सेवा का उद्देश्य क्षेत्र के जरूरतमंद एवं आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को गुणवत्तापूर्ण नेत्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है।

इस अवसर पर एपेक्स के चेयरमैन प्रो. डॉ. एस. के. सिंह ने कहा कि क्षेत्र के जरूरतमंद मरीजों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण नेत्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना संस्थान की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से निःशुल्क मोतियाबिंद सर्जरी एवं लेंस प्रत्यारोपण की सेवा निरंतर जारी रखी गई है। आयुष्मान भारत योजना के पात्र मरीजों के लिए निःशुल्क तथा सामान्य मरीजों के लिए निर्धारित सरकारी दरों पर नेत्र सर्जरी की सुविधा उपलब्ध है।

अस्पताल प्रबंधन डॉ नवीन सिंह ने मोतियाबिंद से प्रभावित लोगों से अपील की कि धुंधला दिखाई देने, नजर कमजोर होने अथवा मोतियाबिंद के अन्य लक्षण महसूस होने पर समय रहते नेत्र विशेषज्ञ से जांच कराएं। पात्र मरीज निःशुल्क मोतियाबिंद सर्जरी का लाभ लेने के लिए अस्पताल में अपना पंजीकरण करा सकते हैं।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!