मीरजापुर। श्री अग्रवाल नवयुवक समिति द्वारा आयोजित महाराजा अग्रसेन जी की 5151वीं जयंती सप्ताह-2026 के अंतर्गत रविवार को सायं लायंस स्कूल लालडिग्गी में अग्रवाल बाल मेला एवं लकी ड्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अग्रवाल समाज के बच्चों, महिलाओं एवं अभिभावकों की भारी भागीदारी देखने को मिली। बाल मेले में बच्चों एवं उनके अभिभावकों द्वारा विभिन्न गेम्स और उपयोगी वस्तुओं के स्टॉल लगाए गए। बच्चों ने मनोरंजक खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। वहीं फूड स्टॉल पर पानी पूरी, चाट, दही-बड़ा, इडली सांभर सहित विभिन्न व्यंजनों का लोगों ने आनंद लिया।

वहीं, सोमवार को अपराह्न 3 बजे डांडिया सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 15 वर्ष से अधिक आयु की बालिकाओं एवं महिलाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतिभागियों ने आकर्षक रंग-सज्जा एवं कलात्मक डिजाइनों से डांडियों को सजाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में प्रस्तुत कलाकृतियों का मूल्यांकन निर्णायक मंडल द्वारा किया गया, जिसके आधार पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागियों को समिति की ओर से पुरस्कृत किया गया। आयोजन के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिला।
पदाधिकारियों ने बताया कि जयंती सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न सांस्कृतिक, सामाजिक एवं मनोरंजक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जिनमें समाज के सभी वर्गों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिल रही है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य नागरिक, महिलाएं, युवा एवं बच्चे उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जज के रूप में जय श्री जैन शिप्रा जायसवाल उपस्थित रहीं और उनके माध्यम से प्रथम, द्वितीय व तृतीय विजेताओं को चुना गया।
कार्यक्रम के संयोजक शरद गोयल, सौरभ अग्रवाल, श्रीनिवास अग्रवाल रहे। कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष नितिन अग्रवाल, मंत्री पियूष अग्रवाल के साथ अविनाश गोयल, शिवम अग्रवाल, अर्पित अग्रवाल, आयुष अग्रवाल, कंचन अग्रवाल, वंदना अग्रवार, विशाखा अग्रवाल आदि पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।





