News

सीआईएससीई राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में बजाज स्कूल के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

मीरजापुर। सेठ द्वारका प्रसाद बजाज एजुकेशन सेंटर के खिलाड़ियों ने CISCE National Kabaddi Tournament 2026 (Girls) में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया l प्रतियोगिता 1 से 3 अक्टूबर तक सेंट फ्रांसिस कॉन्वेंट स्कूल मेरठ में आयोजित हुई, जिसमें 12 रीजन के 432 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

विद्यालय की शर्मिन (9-C) ने अंडर-17 वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। वहीं यश्वी सिंह (6-B) एवं श्रेया (6-D) ने अंडर-14 में कांस्य पदक जीता। अंडर-19 वर्ग में भाव्या जायसवाल (12-A) एवं रितिका गौतम (9-D) ने चौथा स्थान प्राप्त किया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. शिवानी कौशिक ने सभी खिलाड़ियों एवं उनके गौरवान्वित अभिभावकों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!