चुनार, मीरजापुर। विश्व निवेशक सप्ताह के अवसर पर 5 सोमवार को विंध्यगुरुकुल कॉलेज ऑफ फार्मेसी में SEBI और NSE के तत्वावधान में ‘वित्तीय साक्षरता और साइबर-धोखाधड़ी जागरूकता’ (SMART IAP) कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस सत्र का मुख्य उद्देश्य छात्रों को धन के सही प्रबंधन और तेजी से बढ़ रहे डिजिटल धोखाधड़ी (जैसे- UPI, फर्जी निवेश, ऑनलाइन जॉब्स, KYC और OTP स्कैम) के प्रति जागरूक करना रहा।
इस निःशुल्क और गतिविधि-आधारित कार्यक्रम में लगभग 200 युवाओं को सुरक्षित वित्तीय निर्णय लेने और साइबर ठगी से बचने के व्यावहारिक गुर सिखाए गए, ताकि पेशेवर जीवन में कदम रखने से पहले वे वित्तीय रूप से सशक्त और सतर्क बन सकें।
इस कार्यक्रम का प्रशिक्षण दुर्गेश कुमार शुक्ला के द्वारा दिया गया। इस कॉलेज की उप-प्राचार्या डॉ. सुशीला गुप्ता, उप-प्राचार्य डॉ. आशीष मिश्रा, सभी शिक्षकगण सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।





