इनर व्हील क्लब समन्वय ने चंद्रदीप बस्ती के बच्चों के चेहरों पर बिखेरी खुशियां
फोटोसहित
मीरजापुर। इनर व्हील क्लब ऑफ मिर्जापुर समन्वय द्वारा चंद्रदीप बस्ती के बच्चों के चेहरों पर छोटी-छोटी खुशियां लाने और उन्हें एक नया अनुभव देने के उद्देश्य से सराहनीय पहल की गई। क्लब की ओर से उन बच्चों को रेस्टोरेंट ले जाकर भोजन कराया गया, जिन्होंने इससे पहले कभी रेस्टोरेंट में जाकर खाना नहीं खाया था।
बच्चों के लिए यह अनुभव बेहद खास रहा। उन्हें रेस्टोरेंट में भोजन कराने के साथ-साथ विभिन्न खेल भी खिलाए गए। इस अवसर पर बच्चों को स्टेशनरी सामग्री एवं उपहार भी प्रदान किए गए। इस पहल का उद्देश्य बच्चों को नए अनुभवों से जोड़ना, उनमें आत्मविश्वास बढ़ाना तथा उनके चेहरों पर खुशी लाना था।
यह सेवा कार्य क्लब की अध्यक्ष अंजू साध एवं सचिव रजनी गुप्ता की उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष रूबी वालिया, संपादक खुशबू गुप्ता, आईएसओ संजना अग्रवाल सहित क्लब की अन्य सदस्य भी उपस्थित रहीं।


