News

सहायक आयुक्त डॉ. बी. के. सिंह के संरक्षण में नवोदय विद्यालय का वार्षिक नामिका निरीक्षण
0 विद्यालय की व्यवस्थाओं की हुई सराहना
फोटोसहित
पटेहरा कलां, मिर्जापुर। जवाहर नवोदय विद्यालय पटेहरा कलां में वार्षिक नामिका निरीक्षण सहायक आयुक्त डॉ. बी. के. सिंह के संरक्षण एवं मार्गदर्शन में गरिमापूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर सहायक आयुक्त डॉ. बी. के. सिंह, विद्यालय के प्राचार्य डॉ. एस. पी. त्रिपाठी, प्राचार्य भदोही डॉ. इकरामुद्दीन सिद्दीकी, उप प्राचार्य चंदौली शिवेंदु भट्टाचार्य, प्राचार्य बेचन सिंह, प्राचार्य उमाकांत मिश्रा, उप प्राचार्य संजय सिंह एवं ए. के. त्रिपाठी उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, अनुशासन, स्वच्छता, अभिलेखों के रख-रखाव, विद्यार्थियों की गतिविधियों तथा विद्यालय के समग्र विकास से संबंधित व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया। निरीक्षण के उपरांत सहायक आयुक्त डॉ. बी. के. सिंह ने विद्यालय की सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं, अनुशासित वातावरण एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की।
सहायक आयुक्त ने विद्यालय परिवार द्वारा शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, अनुशासन एवं विभिन्न सह-पाठ्यचर्या गतिविधियों पर दिए जा रहे विशेष ध्यान की सराहना करते हुए कहा कि विद्यालय की कार्यप्रणाली एवं टीम भावना सराहनीय है। उन्होंने विद्यालय को इसी सकारात्मक ऊर्जा एवं समर्पण के साथ निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
प्राचार्य डॉ. एस. पी. त्रिपाठी ने सहायक आयुक्त डॉ. बी. के. सिंह एवं उपस्थित सभी अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्राप्त मार्गदर्शन विद्यालय को शैक्षणिक एवं प्रशासनिक उत्कृष्टता की दिशा में आगे बढ़ाने में प्रेरणास्रोत सिद्ध होगा।
कार्यक्रम ने विद्यालय परिवार में नई ऊर्जा, उत्साह और उत्कृष्ट कार्य करने की प्रेरणा का संचार किया। निरीक्षण का समापन सकारात्मक वातावरण एवं विद्यालय की निरंतर प्रगति के संकल्प के साथ हुआ।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!