प्रदेश मंत्री पिछड़ा मोर्चा रामकुमार विश्वकर्मा का गृह जनपद में हुआ भव्य स्वागत
फोटोसहित
मीरजापुर। मंगलवार को भाजपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा रामकुमार विश्वकर्मा को प्रदेश मंत्री पिछड़ा मोर्चा नियुक्त किये जाने के बाद गृह जनपद में प्रथम आगमन पर खुशी का माहौल रहा। भाजपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज के नेतृत्व में श्री विश्वकर्मा का पुरजागीर चौराहे एवं शास्त्री सेतु पर नगर पश्चिमी मण्डल मण्डल अध्यक्ष नितिन विश्वकर्मा द्वारा अपनी पूरी टीम के साथ स्वागत अभिनन्दन किया गया। लालडिग्गी स्थित पं0 दीनदयाल उपाध्याय के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मुकेरी बाजार स्थित डॉ0 श्यामाप्रसाद मुखर्जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और पार्टी पुरोधाओं को नमन किया तथा सरदार पटेल चौराहा पहुँच कर सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। भाजपा जिला कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने ढोल ताशा बजाकर अंगवस्त्र, बुके के साथ स्वागत किया।
अभिनन्दन सभा में प्रदेश मंत्री ने शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहाकि यह पद हमारे लिए दायित्व नहीं सम्मान के साथ – साथ और अधिक जिम्मेदारी है। मैं हमेशा पूरी निष्ठा, लगन और समर्पण के साथ निर्वहन करने का प्रयास करूंगातथा संगठन के निर्देशों और अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए निरंतर कार्य करता रहूँगा। कहा कि पार्टी 2014 के बाद देश के मुखिया दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार विकास एवं तरक्कीकर रहा है। सबसे पहले, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग यानी NCBC को संवैधानिक दर्जा देने काम हत्वपूर्ण काम, मेडिकल शिक्षा में ओबीसी विद्यार्थियों के लिए एक बड़ी कमी को दूरकरते हुए ओबीसी के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण लागू किया, पीएम विश्वकर्मा के माध्यम सेपारम्परिक हुनर से जुड़े, शिल्पकार, कारीगरों को पारंपरिक व्यवसायों को आधुनिकप्रशिक्षण, तकनीक से जोड़ने का प्रयास किया।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामीचुनाव स्नातक – शिक्षक चुनाव – 2026 हेतु कार्यकर्ताओं से जिताने का आग्रह किया।कार्यकर्ताओं से 2027 में पुनः भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने का आह्वान किया। संचालन जिला महामंत्री पिछड़ा मोर्चा सियाराम बिन्द, संजय गुप्ताने किया।
उपाध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग सोहन लाल श्रीमाली, जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कन्नौजिया, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज जायसवाल, दिनेश तिवारी, उदयभान तिवारी, इन्द्र कुमार सिंह, रवि शंकर पाण्डेय, स्वामीनाथ सिंह, हरिशंकर सिंह पटेल, वीरेन्द्र प्रताप यादव, चंद्रांशु गोयल, पं0 भावेश शर्मा, लाल बहादुर सिंह, वीरेन्द्र कुमार मौर्य वीरू, विद्याशंकर मौर्य, कमलेश यादव, नितिन विश्वकर्मा, डॉली अग्रहरि, प्रीतेश कुमार सिंह, संतोष कुमार पाठक, कमलेश मौर्य, राजेश कुमार, प्रणेश प्रताप सिंह आदि रहे.


