*मीरजापुर पुलिस*
*—प्रेस नोट—*
दिनांकः 07.10.2026
*आगामी शारदीय नवरात्र मेला-2026 को सकुशल एवं निर्बाध रुप से सम्पन्न कराने के दृष्टिगत मण्डलायुक्त, पुलिस उपमहानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र मीरजापुर, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा विन्ध्याचल स्थित प्रशासनिक भवन में सम्बन्धित अधिकारीगण के साथ बैठक कर तैयारियों, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था की समीक्षा कर दिया गया आवश्यक दिशा निर्देश —*
आगामी शारदीय नवरात्र मेला-2026 को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं निर्बाध रूप से सम्पन्न कराने के दृष्टिगत मण्डलायुक्त विन्ध्याचल मण्डल-राजेश प्रकाश, पुलिस उपमहानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र मीरजापुर-पूनम, जिलाधिकारी मीरजापुर-पवन कुमार गंगवार एवं पुलिस अधीक्षक मीरजापुर-अपर्णा रजत कौशिक द्वारा विन्ध्याचल स्थित प्रशासनिक भवन में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक कर मेला की तैयारियों एवं सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गयी । बैठक में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम दर्शन-पूजन, यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था, रूट डायवर्जन, बैरियर व्यवस्था तथा पुलिस बल की तैनाती सहित विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की गयी । अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि मेला प्रारम्भ होने से पूर्व सभी आवश्यक व्यवस्थाएं/तैयारियां पूर्ण कर ली जाएं ताकि मां विन्ध्यवासिनी देवी का दर्शन पूजन करने आने वाले सभी श्रद्धालुजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो । शारदीय नवरात्र मेला क्षेत्र में सुरक्षित एवं सुगम आवागमन हेतु पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, रूट डायवर्जन एवं नो-एंट्री व्यवस्था का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करते हुए निर्धारित पार्किंग स्थलों पर श्रद्धालुओं के वाहनों की व्यवस्थित पार्किंग करायी जाएगी ।
बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 विनोद कुमार सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 कीर्ति कुमार मिश्रा, नगर मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह, अध्यक्ष पंडा समाज पंकज द्विवेदी सहित सम्बन्धित अधिकारीगण मौजूद रहें ।


