मीरजापुर। गुरुवार, 8 अक्टूबर को अग्रसेन भवन बेलतर में फूलों की रंगोली प्रतियोगिता श्री अग्रवाल नवयुवक समिति द्वारा संपन्न कराई गई, जिसमें लगभग 70 से 75 प्रतिभागी भाग लिए और सब ने एक से बढ़कर एक फूलों की रंगोली बनाई कार्यक्रम बहुत ही सुंदर ढंग से संपन्न हुआ।
इसमें मुख्य रूप से समिति के अध्यक्ष नितिन अग्रवाल ने कहा कि हमारे समाज में जो प्रतिभा है उसको जज करना हमारे जजों के लिए बहुत ही कठिन है। आज के कार्यक्रम में मंत्री पीयूष अग्रवाल के अलावा कार्यक्रम संयोजक आयुष अग्रवाल, सुमित अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजिका श्रीमती नीलू अग्रवाल, श्रीमती वर्तिका अग्रवाल, श्रीमती रितिका अग्रवाल, श्रीमती खुशी गोयल और प्रायोजक मिसेज अग्रवाल मोबाइल मिसेज सुमित अग्रवाल एंड एसोसिएट्स गोपाल जी अग्रवाल और महिला मंच की अध्यक्ष और मंत्री तथा आज के पदाधिकारी लोग आदि उपस्थित थे।
फूलों की रंगोली में फर्स्ट सेकंड थर्ड और कंसोलेशन प्राइज भी दिया गया। नीलम अग्रवाल फर्स्ट, मनीषा अग्रवाल सेकंड, रिद्धि बंसल तृतीय और नैंसी गोयल को कॉन्सुलेशन प्राइस दी गई।


