*नगर विधायक पं. रत्नाकर मिश्र ने नगर मजिस्ट्रेट व अधिशासी अधिकारी के साथ गंगा घाटों का किया निरीक्षण*
*श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए साफ-सफाई, प्रकाश, चेंजिंग रूम और बैरिकेडिंग दुरुस्त करने के निर्देश*
मीरजापुर। नगर विधायक पं. रत्नाकर मिश्र ने नगर मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह एवं अधिशासी अधिकारी जी लाल के साथ गंगा घाटों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान घाटों पर जमा सिल्ट, साफ-सफाई, महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम, प्रकाश व्यवस्था, स्नान घाटों पर बैरिकेडिंग तथा शौचालयों की स्थिति का निरीक्षण किया गया। संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
निरीक्षण के दौरान नगर विधायक ने घाटों की नियमित साफ-सफाई कराने, जमा सिल्ट हटवाने और महिलाओं की सुविधा के लिए चेंजिंग रूम की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया। इसके साथ ही स्नान घाटों पर सुरक्षा के दृष्टिगत बैरिकेडिंग मजबूत कराने, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था रखने तथा शौचालयों को साफ-सुथरा बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
नगर विधायक पं. रत्नाकर मिश्र ने कहा कि मुख्यमंत्री का स्पष्ट निर्देश है कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। इसी उद्देश्य से घाटों पर उपलब्ध व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया जा रहा है, ताकि जहां भी कमियां हैं, उन्हें समय रहते दूर कराया जा सके। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से श्रद्धालुओं की सुविधा, स्वच्छता और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा।
इस दौरान नगर पालिका के अधिकारी और कर्मचारी तथा महेंद्र जायसवाल जिला सहकोषध्यक्ष भाजपा, आलोक बरनवाल , पंचम यादव, विपिन पांडेय, मुन्ना लाल वर्मा , रमा शंकर वर्मा आदि लोग साथ में रहें।


