वैश्य महासम्मेलन की बैठक में दिसम्बर माह में ट्रेड कार्निवल लगाने पर चर्चा
0 सीधी बात मे नपाध्यक्ष से बताई शहर की समस्याएं, शीघ्र समाधान का मिला आश्वासन
फोटोसहित
मीरजापुर।
उत्तर प्रदेश वैश्य महासम्मेलन मीरजापुर जिला इकाई की बैठक गुरुवार, 8 अक्टूबर 2026 को होटल संदीप इंटरनेशनल विंध्याचल मे सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में श्याम सुंदर केसरी (अध्यक्ष नगर पालिका परिषद) से संस्था के सभी सदस्यों ने “सीधी बात” में अपनी अपनी समस्या बताई और नगर की बिगड़ती स्थिति मे सडकों का संज्ञान लाया गया, जिसका जल्द से जल्द सुधार किये जाने का अध्यक्ष नगर पालिका परिषद ने आश्वासन दिया। साथ ही में श्री केशरी ने सभी नागरिकों से निवेदन किया कि नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में उनको भी सहयोग करना पड़ेगा। बैठक में “दिसम्बर माह में ट्रेड कार्निवल “लगाने पर चर्चा हुई, जिसमे नगर और बाहर से सभी प्रकार के व्यापार संस्थानों के दुकान और मनोरंजन के लिए झूला, जादू और अन्य दुकाने होगी, जहाँ पर एक ही स्थान पर सभी प्रकार के वस्तुओं की दुकानें होंगी। कार्निवल में कार्यक्रम संयोजका अंशु अग्रवाल, नम्रता अग्रवाल, सोनल अग्रवाल को बनाया गया है। बैठक में जिलाध्यक्ष गोकुल अग्रवाल, आशुतोष अग्रवाल, पंकज खत्री, रंजना अग्रवाल, इंदु गुप्ता, वैभव जायसवाल, श्रेय गुप्ता, विनीत गुप्ता, विभांशु जायसवाल, सिद्धार्थ जैन, मनोज अग्रवाल, शुभम् गुप्ता, दीपक जयसवाल, नंदनी अग्रवाल, वंदिता अग्रवाल, रश्मि प्रकाश, स्वाति जायसवाल, अंजलि गुप्ता, सुभी अग्रवाल, अमृतिता जायसवाल, बैठक के होस्ट ओम प्रकाश मौर्या, रोहित अग्रवाल, आशीष सिंह जयसवाल आदि रहे।


