रंग-बिरंगे फूलों से मनमोहक रंगोलियां बना कलात्मक प्रतिभा का किया प्रदर्शन
फोटोसहित
मीरजापुर। श्री अग्रवाल नवयुवक समिति मीरजापुर के तत्वावधान अग्रसेन भवन बेलतर के प्रांगण में अग्रसेन जयंती सप्ताह के क्रम में फूलों की रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं एवं बालिकाओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया, जिससे पूरे परिसर में उत्साह और रचनात्मकता का अनूठा वातावरण देखने को मिला। प्रतियोगिता में लगभग 50 से अधिक प्रतिभागियों ने विभिन्न प्रकार के रंग-बिरंगे फूलों से आकर्षक एवं मनमोहक रंगोलियों को बनाकर अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों द्वारा तैयार की गई रंगोलियों ने सभी दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन अत्यंत सुव्यवस्थित एवं गरिमामय ढंग से किया गया। कार्यक्रम में आए हुए निर्णायकों को अंगवस्त्र एवं बुके भेंट कर सम्मानित किया गया। निर्णायकों ने रंग-संयोजन, प्रस्तुति, रचनात्मकता एवं विषय-वस्तु के आधार पर विजेताओं का चयन किया।
इसी कड़ी में देर शाम 6 बजे डांसिग स्टार प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें 8 वर्ष से 14 वर्ष आयु वर्ग के बालक एवं बालिकाओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। बच्चों ने विभिन्न गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। उनकी प्रस्तुतियों ने उपस्थित दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया और पूरे परिसर में उत्साह का माहौल बना रहा। कार्यक्रम में प्रायोजकों द्वारा सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान कर उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर उपस्थित जनों ने समिति के प्रयासों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। समिति के मंत्री पियूष अग्रवाल ने बताया कि सभी विजेताओं को आगामी महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव के मुख्य समारोह में सम्मानित एवं पुरस्कृत किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष नितिन अग्रवाल, मंत्री पियूष अग्रवाल के साथ आयुष अग्रवाल, सुमित अग्रवाल, आशुतोष अग्रवाल, किशन अग्रवाल, रजत अग्रवाल, अनूप अग्रवाल, नितीश अग्रवाल, अविनाश गोयल, शुभम अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, अर्पित गोयल, शरद गोयल, विशाल गोयल, अमन अग्रवाल, शोभित अग्रवाल, हिमांशु अग्रवाल, अमल अग्रवाल, श्रीमती नीलू अग्रवाल, वर्तिका अग्रवाल, रीतिका अग्रवाल, खुशी गोयल, वंदिता अग्रवाल, सलोनी अग्रवाल, सृष्टि अगवाल, रेखा अग्रवाल, योगिता अग्रवाल, वर्षा अग्रवाल, ज्योति अग्रवाल, शनल अग्रवल, वैशाली अग्रवाल, प्रज्ञा अग्रवाल, नैन्शी गोयल, मीतू अग्रवाल, रूचि अग्रवाल, मांशी अग्रवाल के साथ आदि पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।


