News

सेवा संकल्प अभियान: बिनानी महाविद्यालय मे विविध कार्यक्रमों का आयोजन
फोटोसहित
मीरजापुर। शुक्रवार,9 अक्टूबर को जीडी बिनानी पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत महाविद्यालय विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता तथा पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पोस्टर प्रतियोगिता का विषय सरकार की विभिन्न योजनाएं तथा भाषण प्रतियोगिता का विषय विकसित भारत 2047 में युवाओं की भूमिका कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महाविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग के प्रवक्ता डॉ.ध्रुव जी पांडेय, विशिष्ट अतिथि शिक्षाशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ.आशुतोष कुमार तिवारी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.अशोक कुमार सिंह जी ने किया।
प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!