एनएचएम संविदाकर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर समान कार्य-समान वेतन और नियमितीकरण की की मांग
फोटोसहित
हलिया (मीरजापुर)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया में तैनात एनएचएम संविदा अधिकारी एवं कर्मचारियों ने शुक्रवार को अपनी मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार पर चले गए। इस संबंध में कर्मचारियों ने प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, प्रा० स्वा० केंद्र हलिया मीरजापुर को लिखित सूचना दी है। कर्मचारियों ने पत्र में बताया कि उनकी मुख्य मांगें नियमितीकरण और समान कार्य-समान वेतन है। मांगें पूरी न होने तक उन्होंने कार्य बहिष्कार करने का निर्णय लिया है, जिसमें डॉ० रीना सिंह, डॉ० निर्मला, डॉ० सुरेश कनौजिया, डॉ० आलोक सिंह, शब्बीर अहमद, अखिलेश चंद्र तिवारी, दीप मंजरी सिंह, वबिता सिंह, विद्योतमा सिंह, नीलू चौहान आलोक कुमार तिवारी, निधि मौरी, सन्तोष, मिंटू चौहान शामिल हैं। कर्मचारियों ने इसकी प्रतिलिपि प्रभारी चिकित्सा अधिकारी पीएचसी हलिया, मुख्य चिकित्सा अधिकारी मीरजापुर और जिलाधिकारी मीरजापुर को भी भेजा है। कार्य बहिष्कार से पीएचसी की स्वास्थ्य सेवाओं पर असर पड़ा है।


