News

जनगणना द्वितीय चरण के फील्ड ट्रेनरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न

मीरजापुर, 09 अक्टूबर 2026- जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में जी0डी0 बिन्नानी महाविद्यालय के सभागार में दिनांक 07 अक्टूबर 2026 से 09 अक्टूबर 2026 तक आयोजित जनगणना द्वितीय चरण के फील्ड ट्रेनरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण के दौरान फील्ड ट्रेनरों को जनगणना कार्यों के सफल एवं सुचारु संचालन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जनगणना से संबंधित निर्धारित प्रक्रियाओं, प्रपत्रों तथा दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। सभी प्रशिक्षुओं को जनगणना कार्य में शुद्धता, पारदर्शिता एवं निर्धारित मानकों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए।जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसे पूरी जिम्मेदारी एवं गंभीरता के साथ सम्पन्न किया जाना चाहिए। फील्ड ट्रेनरों को निर्देशित किया गया कि वे अपने अधीनस्थ प्रगणकों एवं संबंधित कार्मिकों को प्रशिक्षण में प्राप्त जानकारी स्पष्ट रूप से उपलब्ध कराएं। जनगणना के दौरान प्रत्येक निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए सूचनाओं का सही एवं त्रुटिरहित संकलन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने सभी प्रशिक्षुओं को समयबद्धता, अनुशासन तथा कार्य के प्रति पूर्ण निष्ठा बनाए रखने पर बल दिया। जिलाधिकारी ने जनगणना संबंधी कार्यों में आने वाली समस्याओं का निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप समाधान करने तथा आवश्यकतानुसार उच्चाधिकारियों से मार्गदर्शन प्राप्त करने को कहा।जिलाधिकारी ने सभी फील्ड ट्रेनरों से अपेक्षा की कि वे प्रशिक्षण में प्राप्त जानकारी का प्रभावी उपयोग करते हुए जनगणना कार्य को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि 16 नवम्बर 2026 से 30 नवम्बर 2026 तक होने वाली स्वगणना जिसमें इस बार की जनगणना में परिवारों का सूचीकरण के सभी सदस्यों की जानकारी ली जा रही है उसके साथ ही जातिगत जनगणना का विशेष रूप से सम्मिलित है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 विनोद कुमार सिंह, ट्रेनर व अन्य सम्बन्धित कार्मिक उपस्थित रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!