[10/10, 17:21] Vimlesh Agrahari: मधुमक्खियों के हमले से अधेड घायल
हलिया (मीरजापुर)। हलिया थाना के मटिहरा गांव में शनिवार की सुबह शौच गये 65 वर्षीय अमर नाथ पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।उपचार के लिए पीएचसी हलिया ले जाया गया, जहां चिकित्सक डॉ. विमल कुमार द्वारा उपचार किया जा रहा है।
पंद्रह पाउच देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार
हलिया (मीरजापुर)। हलिया थाना के बसकुड़िया गांव से एसआई महेंद्र प्रताप यादव एवं टीम ने सुभाष सोनकर को 15 पाउच देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर निजी मुचलके पर उसे छोड़ दिया गया।
[10/10, 17:24] Vimlesh Agrahari: महाराज अग्रसेन जयंती समारोह का आयोजन आज
मीरजापुर।
अग्रहरि वैश्य नवयुवक समिति
(अग्रहरि वैश्य समाज) मीरजापुर कि ओर से महाराजाधिराज अग्रसेन जी महाराज की जयन्ती समारोह का आयोजन 11 अक्टूबर 2026, रविवार को भोला गार्डेन अनगढ़ रोड के सभागार मे किया गया है।
समारोह के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल होंगे। यह जानकारी देते हुए जिला अध्यक्ष
रमेश चन्द्र अग्रहरि ने बताया कि हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट में अव्वल नंबर प्राप्त करने वाले होनहार विद्यार्थियों एवं समाज के वरिष्ठ जनों को सम्मानित किया झाएगा। राजेश कुमार अग्रहरि जिला कोषाध्यक्ष एवं हिमांशु अग्रहरि जिला महामंत्री ने उक्त जानकारी दी है।





