कमिश्नर ने मंडलीय चिकित्सालय का किया निरीक्षण
फोटोसहित
मीरजापुर।
मंगलवार को अपरान्ह आयुक्त, विन्ध्याचल मंडल राजेश प्रकाश ने मा विन्ध्यवासिनी स्वषासी राज्य चिकित्सा महाविसालय के मण्डलीय जिला चिकित्सालय मीरजापुर एवं जिला महिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया, जिनके द्वारा चिकित्सालय के इमरजेन्सी विभाग एवं अन्य विभागों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय में पायी गयी कतिपय कर्मियों को षीघ्र पूर्ण किये जाने के निर्देष दिये गये तथा चिकित्सालय के इमरजेन्सी विभाग में बेड नं0-11 पर भर्ती मरीज कामता प्रसाद, निवासी चुनार से उनकी बीमारी व इलाज के बारे में पूछा गया तथा उस दौरान इमरजेन्सी के ई0एम0ओ0 को तत्काल निर्देषित किया गया। पथ ही अन्य भर्ती मरीजों से इलाज की जानकारी ली गयी। सफाई पर विषेश ध्यान देने के लिए मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान प्राचार्य प्रो0डा0 संजीव कुमार सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, मण्डलीय जिला चिकित्सालय, चिकित्सा अधीक्षक, चिकित्सक, चिकित्सा शिक्षक उपस्थित रहे।
तत्पष्चात आयुक्त द्वारा चिकित्सालय के सभागार में एक अति आवष्यक मीटिंग आहूत की गयी। आयुक्त द्वारा प्भागार में मीटिंग के दौरान उपस्थित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्षों/प्रभारी विभागाध्यक्षों एवं चिकित्सकों से परिचय लिया गया तथा उनको प्म्बोधित करते निर्देषित किया गया कि चिकित्सालय में कार्यरत चिकित्सकोंए वं कर्मचारियों के द्वारा चिकित्सालय में आये हुए मरीजों से मधुरता पूर्ण वार्ता करें और उनको प्हानुभूति दें पथ ही अपनें कर्तव्यों का इमानदारी से निर्वहन करें। चिकित्सालय में इलाज हेतु आने वाली मरीजों को हो रही असुविधाओं के विशय में प्राथमिकता के आधार पर संज्ञान लेते हुए उसको अविलम्ब समाधान किये जाने के निर्देष दिये गये। प्राचार्य द्वारा दिनांक 09.10.2026 को मुख्यमंत्री के द्वारा आयोजित वर्चुअल मीटिंग में विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा की गयी। सर्व प्रथम चिकित्सालय में हो रहे रोगियों को रेफर की संख्या को कम करना मुख्य उददेष्य है। उस दौरान उपस्थित डा0 बिस्वजीत दास, विपिन कुमार, डा0 राजकुमार भारतीय, डा0 प्रिती भटनागर, डा0 सुनील कुमार सिंह, पंकज कुमार पाण्डेय, डा0 पूजा सिंह, डा0 क्षिजितराज, डा0 राजेष कुमार मिश्र व अन्य चिकित्सक एवं चिकित्सा षिक्षक उपस्थित रहे।


