108 कन्याओं का पूजन कर राष्ट्र सेविका समिति की बहनो ने लिया आशीर्वाद
फोटोसहित
मीरजापुर।
शक्ति आराधना के पर्व शारदीय नवरात्र के अवसर पर राष्ट्र सेविका समिति मीरजापुर नगर के तत्वावधान में नगर के नारघाट स्थित भारतीय शिशु मंदिर में 108 कन्याओं के पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। समिति की बहनो ने कन्याओं का पैर छूआ, तो कन्याओं ने सभी के ऊपर अक्षत छिडककर आशीष से अभिसिंचित किया।
बुधवार को राष्ट्रीय विकास समिति मिर्जापुर की नगर कार्यवाहिका सीता गुप्ता के नेतृत्व मे आयोजित इस कार्यक्रम मे जगतजननी के नौ स्वरूपो मे सुसज्जित कन्याओं का स्वरूप दिव्य और भव्य रहा। समिति की बहनो ने सभी 108 कन्याओं को चुंदरी ओढाकर और जय माता दी की पट्टी बांधकर, पैरों मे महावर लगाकर सभी कन्याओं को पूजन के लिए बैठाया गया। तत्पश्चात सभघ कन्याओं की आरती प्रांत कार्यवाहिका माया पांडे और विभाग कार्यवाहिका संध्या त्रिपाठी ने उतारकर कन्या पूजन कार्यक्रम प्रारंभ किया। पूजन के उपरांत उनका आशीर्वाद लिया गया। सभी कन्याओं को प्रसाद स्वरूप हलवा, पूडी, घुघुरी, फल और बच्चों को तरह तरह के गिफ्ट और दक्षिणा भी प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रुप से रजनी गुप्ता, मंजू जायसवाल, चंपा, प्रियंका सिंह, उमा बरनवाल, गीता गुप्ता, कनक सिंह, सुमन सिंह, सुनीता शर्मा, संध्या सिंह, डाली अग्रहरि, पूनम चौरसिया आदि उपस्थित रही।


