News

पूर्व इस ने ‘जननीति भारत’ नामक पार्टी बनाने किया ऐलान
0 कहा- मीरजापुर नगर विधानसभा से लडुंगी चुनाव
फोटोसहित
मीरजापुर। पूर्व आईएएस एवं मीरजापुर की डीएम रही दिव्या मित्तल ने अपनी पार्टी बनाने का ऐलान किया है। पार्टी का नाम ‘जननीति भारत’ रखा है। गुरुवार को दोपहर एक बजे उन्होने शोसल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करके बताया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में वह मीरजापुर जिले की सदर सीट से चुनावी मैदान में उतरेंगी। दिव्या मित्तल ने कहा है कि जननीति भारत’ में राज आपका होगा। जननीति भारत 2027 में उत्तर प्रदेश का चुनाव लड़ेगी और 5 साल सरकार आपके हिसाब से चलेगी।
बता दें कि 30 सितंबर को पूर्व आईएएस दिव्या मित्तल ने राजनीति में एंट्री का ऐलान किया था। कहा था- यूपी में ही रहूंगी। डरूंगी नहीं, सवाल करूंगी। किसी पार्टी के साथ नहीं जुडूंगी। अकेले चलूंगी। मेरा मकसद राजनेता बदलना नहीं, बल्कि पूरी राजनीति बदलना है। मुझे पैसा और बाहुबल नहीं चाहिए।
लहुरियादह गांव में विद्यालय निर्माण रुकने पर पूर्व आईएऐस दिव्या मित्तल ने नाराजगी जतातै हुए कहाकि छले दिनों उनके द्वारा जारी किए गए वीडियो के बाद लहुरियादह गांव में विद्यालय निर्माण कार्य प्रारंभ किए जाने एवं दो दिनों बाद वन विभाग द्वारा आपत्ति दर्ज कराते हुए रोक दिया गया। कहा है कि मैं उम्मीद का दिया लेकर निकली थी, आपके (लोगों के) संदेश आए तो लगा कि सूरज के सामने दिया लेकर खडी हूं। आगे बोलती हैं कि आज मैं पार्टी बनाने की घोषणा कर रही हूं, तो आप कहेंगे पहले से ही पार्टिया कमी थी क्या, तो मैं कहती हूं, कमी पार्टियों की नहीं सुनवाई की है‌। आज मै गंगा किनारे हूं “जननीति भारत” पार्टी के तीन वचन गिनाए और कहा कि इन्हीं तीन वचनों को लेकर हम काम करेंगे।
उन्होंने मिर्ज़ापुर के लहुरियादह पहाड़ गांव में उच्च प्राथमिक विद्यालय निर्माण के रोक का उल्लेख करते हुए तल्ख टिप्पणी की। कहा कि देश के जब किसी जंगल में उघोग लगाना होता है तो 80 दिन में रास्ता मिलता है। वहीं स्कूल खोलना होता है तो 80 बरस लगते हैं। अपनी पार्टी के चुनाव प्रचार को लेकर उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके पास न तो विज्ञापन के लिए पैसा है और ना ही प्रचार के लिए पोस्टर ऐसे में वह घर घर सम्पर्क से होगा। प्रचार की बात कहते हुए सभी से जनसमर्थन मांगी।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!