मीरजापुर। जवाहर नवोदय विद्यालय में आदर्श युवा ग्राम सभा कार्यक्रम का शुभारंभ मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, भाजपा जिला मंत्री रोहित त्रिपाठी, मनीष सिंह, विद्यालय के प्राचार्य डॉ. एस.पी. त्रिपाठी एवं उपप्राचार्य संजय सिंह सहित अन्य अतिथियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर किया।
विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक व्यवस्था, ग्राम सभा की भूमिका तथा ग्रामीण विकास में युवाओं की भागीदारी के महत्व से परिचित कराया।
प्राचार्य डॉ. एस.पी. त्रिपाठी ने कहा कि आदर्श युवा ग्राम सभा विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को समझने तथा ग्रामीण समस्याओं के समाधान के प्रति संवेदनशील बनने का अवसर प्रदान करती है।
कार्यक्रम के दौरान कक्षा 10वीं की छात्रा वंशिका मिश्रा ने अधिकारियों के समक्ष गांव में पेयजल की समस्या को प्रमुखता से उठाया। इस गतिविधि के माध्यम से विद्यार्थियों ने ग्राम सभा की कार्यप्रणाली, जनसमस्याओं को प्रस्तुत करने तथा उनके समाधान की प्रक्रिया को समझा।
कार्यक्रम के प्रभारी संजय यादव एवं सह-प्रभारी शालिनी कुशवाहा रही। मंच संचालन राम लखन मौर्य ने किया। वेद प्रकाश मिश्र, नईमुल्लाह, एस.सी. सिंह, एम.के. बरनवाल, कमलेश कुमार, श्यामजीत यादव, अमर गुप्ता, अनामिका भारतीय, श्वेता आनंद, अनुपम सिंह, सिम्मी भारतीय, एस.के. मौर्य, अनामिका सिंह, अभिषेक, राजेश, राकेश आदि रहे।



