News

अंतरराज्यीय खरवार गैंग का खुलासा: ₹65 लाख के चोरी के आभूषणों सहित 8 सदस्य गिरफ्तार

मीरजापुर।
एसपी अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में 25 अक्टूबर को एएसपी सीटी व सीओ सीटी के नेतृत्व में थाना को. कटरा, एसओजी व सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना, साक्ष्य संकलन व भौतिक/इलेक्ट्रानिक साक्ष्यों के आधार पर चोरी करने वाले अंतरराज्यीय खरवार गैंग का खुलासा करते हुए गोंग के 8 अभियुक्तों गौतम खरवार पुत्र टेंगारी खरवार निवासी भैरोपुर थाना भगवानपुर जनपद भभुआ (कैमूर) बिहार, प्रेम मांझी पुत्र जुगुल मांझी निवासी विन्ध्येवश्वरी धाम अघावनपुर थाना भगवानपुर जनपद भभुआ (कैमूर) बिहार, प्रेम खरवार पुत्र शिवबचन खऱवार निवासी सिरकी चक थाना सन्देश जनपद भोजपुर बिहार, राजकुमार खरवार पुत्र मंटू खरवार निवासी बराही विदेशी गोला थाना अकोढ़ी कोला जिला रोहतास बिहार, चैम्पियन कुमार पुत्र स्व0 उपेन्द्र खरवार निवासी मनीनगर थाना डिहरी अनसोल जिला रोहतास बिहार, बीरेन्द्र कुमार पुत्र संजय खरवार निवासी बराड़ी विदेशी टोला थाना अकोढ़ी गोला जनपद रोहतास बिहार, विकास कुमार पुत्र स्व0 कैलाश खरवार निवासी कन्डाडीह टोला थाना विक्रमगंज जनपद रोहतास बिहार, एवं आनन्द कुमार खरवार पुत्र मन्टू खरवार निवासी बराढ़ी थाना विक्रमगंज जनपद रोहतास बिहार को गिरफ्तार किया गया।

कब्जे से चोरी की अनुमानित कीमत करीब 65 लाख रूपये का आभूषण (सफेद व पीली धातू) व चोरी में प्रयोग उपकरण (पेचकस, प्लास, रम्भा, हथौड़ा व छेनी) बरामद किया गया है, सम्बन्धित अभियुक्तों के विरूद्ध थाना को0कटरा पुलिस द्वारा नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय/जेल भेजा जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा पूछताछ में बताया गया कि हम लोगो का एक संगठित गिरोह है, हम लोगो उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदो- मीरजापुर, सोनभद्र, भदोही प्रयागराज आदि के रेलवे स्टेशन तथा बस अड्डों के आस पास डेरा लगाकर रूकते है तथा उस क्षेत्र में शहद अथवा खिलोना बेचने के नाम पर दिन में रेकी करके घरो एवं सर्राफा की दुकानों को टारगेट करते है, फिर रात के अंधेरे में घरों व दुकानों में चोरी से घुस कर गहने/आभुषण, किमती सामान व नगदी आदि की चोरी करते है । चोरी किये गहनों/आभुषणों को बेचकर प्राप्त धन को आपस में बाट लेते है।

बता दें कि थाना कटरा कोतवाली में 23 अगस्त को वादी रोहित कुमार विश्वकर्मा पुत्र स्व0 श्रीप्रकाश विश्वकर्मा निवासी चिनियहवा इनारा डकीनगंज द्वारा अज्ञात के विरूद्ध वादी की दुकान में रात के समय आभूषण चोरी करने के सम्बन्ध में लिखित दी गयी। तहरीर के आधार पर थाना को0कटरा पर मु0अ0सं0-268/2026 धारा 305(ए) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई।
इनके विरुद्ध पंजीकृत अभियोग मु0अ0सं0-268/2026 धारा 305(ए),317(2),331(4) बीएनएस थाना को0कटरा जनपद मीरजापुर, मु0अ0सं0-136/2026 धारा 305(ए),317(2),331(4) बीएनएस थाना मड़िहान,
मु0अ0सं0-268/2026 धारा 305(ए),317(2),331(4) बीएनएस थाना लालगंज, मु0अ0सं0-403/2026 धारा 305(ए),317(2),331(4) बीएनएस थाना को0देहात,
मु0अ0सं0-141/2026 धारा 305(ए),317(2),331(4) बीएनएस थाना राजगढ़, मु0अ0सं0-142/2026 धारा 305(ए),317(2),331(4) बीएनएस थाना राजगढ़,
मु0अ0सं0-253/2026 धारा 305(ए),317(2) बीएनएस थाना जिगना, मु0अ0सं0-376/2026 धारा 305(ए),317(2) बीएनएस थाना लालगंज, मु0अ0सं0-105/2026 धारा 303(2),317(2) बीएनएस थाना सन्तनगर मे दर्ज है।
इनके पास से 585 जोड़ी पायल (सफेद धातु), 06 अदद पैजनी (सफेद धातु), 1316 पीस मीना (सफेद धातु), 106 पीस बच्चों का चुड़ला (सफेद धातु), 02 अदद अंगुठी (सफेद धातु), 24 अदद राखी (सफेद धातु), 36 अदद चैन (सफेद धातु), 17 अदद करधनी (सफेद धातु), 10 अदद ज्यूतिया (पीली धातु), 02 अदद चेन (पीली धातु), 11 अदद अंगुठी (पीली धातु), 01 लाकेट (पीली धातु), 03 अदद ओम (पीली धातु), 01 अदद झुमका (पीली धातु), 01 अदद मांगटीका (पीली धातु) बरामद हुई है।
चोरी करने में प्रयुक्त उपकरण 03 अदद रम्भा, 03 अदद छेनी, 01 अदद पेचकस, 05 अदद प्लास, 01 अदद हथौड़ा, 01 अदद कटर भी मिले हैं।

गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक नीरज पाठक मय पुलिस टीम थाना को0कटरा, निरीक्षक राजीव सिंह प्रभारी एसओजी मय टीम, निरीक्षक अजय कुमार सेठ प्रभारी सर्विलांस मय टीम रहे। पुलिस अधीक्षक द्वारा सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम को 25000 रूपये के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!