मिर्जापुर मे पीएम मोदी

सुरक्षा में लगे अधिकारियों और जवानों ने पीएम के कार्यक्रम स्थल चंदईपुर में सुरक्षा का किया पूर्वाभ्यास

0 जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने मातहत अधिकारीयो संग ली बैठक

विंध्य न्यूज ब्यूरो, मिर्जापुर।

प्रधानमंत्री की सुरक्षा में लगे अधिकारियों और जवानों ने शनिवार को कार्यक्रम स्थल चंदईपुर में सुरक्षा का पूर्वाभ्यास किया। इसके पूर्व जवानों के साथ अधिकारियों ने बैठक की। साथ ही जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने भी मातहत अधिकारीयो संग बैठक ली।
जानकारी के अनुसार जवानों को ड्यूटी प्वाइंट के बारे में बताने के साथ ही निष्ठा व लगन के साथ ड्यूटी करने का आदेश दिया गया। ड्यूटी कार्ड वितरित किए गए है। कार्यक्रम स्थल पर सभी जवान रविवार को सुबह ही ड्यूटी संभाल लेंगे।

चंदईपुर में प्रधानमंत्री के आने का कार्यक्रम सुबह लगभग ग्यारह बजे है। पुलिस और प्रशासन की तरफ से लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। सुबह अधिकारियों ने हेलीपैड से लेकर मंच और सेफ हाउस तक सुरक्षा का पूर्वाभ्यास किया। शनिवार रात में ही मंच और हेलीपैड स्थल पर सुरक्षा कर्मी लगा दिए गए। इन स्थानों पर वही लोग जा सकेंगे जिनके पास अनुमति पत्र होगा।

कार्यक्रम स्थल और उसके आस पास के क्षेत्र में इंटेलीजेंस और स्थानीय अभिसूचना इकाई के लोगों ने अपना जाल बिछा दिया है। सुरक्षा की कमान एसपीजी के अलावा एडीजी संभाले हुए हैं। समारोह स्थल पर जैमर भी लगाया जा रहा है।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!