शोक संवेदना

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया ने भाजपा नेता रघुवंश कुमार सिंह उर्फ मुन्ना सिंह की सडक दुर्घटना में देहान्त होने पर व्यक्त किया गहरा शोक

Vindhy News Bureau, Mirzapur.

आज दिनांक 29.07.2018 को केन्द्रीय मंत्री जिले की सांसद श्रीमती अनुप्रिया पटेल जी ने वरिष्ठ भाजपा नेता  रघुवंश कुमार सिंह उर्फ मुन्ना सिंह की सडक दुर्घटना में देहान्त होने पर गहरा शोक व्यक्त किया है। श्रीमती पटेल ने कहा की मुन्ना सिंह जी भाजपा संगठन के मीरजापुर जिले के सक्रिय कार्यकर्ता थे इस दुःख की घड़ी में परिवार वालो को ईश्वर कष्ट सहने की क्षमता प्रदान करें भरूहना स्थित ससंदीय जनसम्पर्क कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर शोक व्यक्त कर इस दुखद क्षण पर परिवार वालो को दुःख सहने की क्षमता ईश्वर से प्रार्थना की गई। शोक व्यक्त करने वालो मे से मुख्यरूप जिलाध्यक्ष अपना दल एस रमाकान्त पटेल, प्रदेश सचिव अपना दल एस रमाशंकर सिंह, मेघनाथ पटेल, भाजपा जिलाउपाध्यक्ष हरिशंकर सिंह, नितिन विश्वकर्मा, डा0 अनिल सिंह पटेल, रामलोटन बिन्द, उदय पटेल, डा0 एस0पी0 पटेल, तुलसीदास पाल, आदि प्रमुख लोग रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!