News

दो सगी बहनों को भगाने वाले अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज

विन्ध्य न्यूज बयूरो मड़िहान(मिर्ज़ापुर)।
चार दिनों से दो सगी बहनों की खोजबीन के बाद विधवा माँ ने मड़िहान थाने में अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा पंजीकृत करा दी है। महिला को मोबाइल से धमकी देने वाले की नम्बर के आधार पर स्थानीय पुलिस खोजबीन में लगी है।
पटेहरा चौकी अन्तर्गत एक गांव निवासिनी विधवा महिला ने पुलिस को दिये गये प्रार्थना पत्र में आरोप लगायी है कि चार दिन पूर्व वह घर से बाहर किसी काम से गयी थी।मौका पाकर उसकी दो लड़कियों को कोई जबरन घर से उठा ले गया। दो दिन बाद अपहरणकर्ता ने महिला को फोन पर धमकी दिया कि कही शिकायत की तो ठीक नही होगा। धमकी मिलते ही महिला को जैसे सांप सूंघ गया।महिला ने दोनों किशोरियों को भगाने वाले के खिलाफ मड़िहान थाने में मुकदमा पंजीकृत करायी है।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!