जन सरोकार

एक दूजे से जुदा आठ दम्पतियो को साथ रहने को किया राजी

प्रोजेक्ट मिलन समारोह:  08 बिछडे दम्पत्तियों को मिलाया गया

ब्यू्रो रिपोर्ट, मिर्जापुर।  

पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी के कुशल निर्देशन में महिला परिवार परामर्श केन्द्र कार्यालय पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा चलाये जाने वाले प्रोजेक्ट मिलन मे रविवार  को जनपद  के विभिन्न थाना क्षेत्रों के 08 बिछड़े दम्पत्तियों को मिलाया गया। ये विवाहित दम्पत्ति विभिन्न कारणों से अलग-अलग रह रहे थे, जिनको परिवार परामर्श केन्द्र में हुयी काउन्सिलिंग के माध्यम से एक साथ रहने हेतु राजी कर लिया गया। पहले मामले मे  प्रथम पक्ष- ज्योति देवी पुत्र विपत निवासी कोठिलवाँ थाना चुनार मीरजापुर। द्वितीय पक्ष- रामाश्रय पुत्र लालचन्द्र सोनकर निवासी जिवनाथपुर थाना अलीनगर जनपद चन्दौली। 2-प्रथम पक्ष- सरोज पुत्री बेचन निवासी बघौड़ा थाना मड़िहान मीरजापुर। द्वितीय पक्ष- कल्लू पुत्र घूरहू निवासी टेंगराही थाना पड़री मीरजापुर। 3-प्रथम पक्ष- निशा देवी पुत्री मोहन निवासी जौसरा थाना कोतवाली देहात मीरजापुर। द्वितीय पक्ष- विनोद कुमार पुत्र टिम्मल प्रसाद निवासी पिपरवा थाना पड़री मीरजापुर। 4-प्रथम पक्ष- सूरज गोयल पुत्र ओमप्रकाश गोयल निवासी अनगढ़ कोतवाली कटरा मीरजापुर। द्वितीय पक्ष- हेमा देवी पुत्री संजय कुमार निवासी तहसील बाजार थाना सहसों जनपद इलाहाबाद। 5-प्रथम पक्ष- सीमा पुत्री अमरनाथ निवासी महामलपुर थाना कछवां मीरजापुर। द्वितीय पक्ष- भगवान दास पुत्र राधेश्याम निवासी दिलावरपुर थाना कपसेठी जनपद वाराणसी। 6-प्रथम पक्ष- कविता उर्फ कंचन पुत्री स्व0 पन्ना लाल निवासी पिपराडाड़ कोतवाली देहात मीरजापुर। द्वितीय पक्ष- छोटू पुत्र रामपति निवासी विजयपुर थाना विन्ध्याचल मीरजापुर। 7-प्रथम पक्ष- जीना मौर्या पुत्र शिवप्रसाद निवासी मनौआ थाना चील्ह मीरजापुर। द्वितीय पक्ष- आशीष मौर्या पुत्र स्व0 रामअवतार कुशवाहा निवासी साऊथ मलाका जनपद इलाहाबाद। 8-प्रथम पक्ष- सविता पत्नी जितेन्द्र कुमार निवासी रामरसही थाना अहरौरा मीरजापुर। द्वितीय पक्ष- जितेन्द्र कुमार पुत्र मिठाई लाल निवासी मगरहाँ थाना चुनार मीरजापुर। पुलिस लाईन मीरजापुर में बनाये गये परिवार परामर्श केन्द्र/कार्यालय प्रोजेक्ट मिलन में होने वाली उक्त समस्त कार्यवाही के दौरान महिला परिवार परामर्श केन्द्र के प्रभारी अशोक कुमार सिंह, महिला आरक्षी शशिबाला यादव, महिला आरक्षी बेबीनाज, महिला आरक्षी आसमां, श्री कृष्ण कुमार श्रीवास्तव सदस्य महिला परिवार परामर्श केन्द्र, श्रीमती पार्वती पाण्डेय सदस्य महिला परिवार परामर्श केन्द्र, डा0कृष्णा सिंह सदस्य महिला परिवार परामर्श केन्द्र, श्री आबिद अली सदस्य महिला परिवार परामर्श केन्द्र, श्री जावेद अली सदस्य महिला परिवार परामर्श केन्द्र उपस्थित रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!