घटना दुर्घटना

आकाशीय विजली की चपेट मे आने से 50 वर्षीय महिला की मौत 


मिर्ज़ापुर @ विन्ध्य न्यूज

       जिले के पडरी थाना क्षेत्र के शिवगढ़ गाँव मे बुधवार की रात लगभग 1 बजे आकाशीय विजली गिरने से उसकी चपेट मे आने से 50 वर्षीय महिला की मौत हो गई। वही घर के अन्य सदस्य बाल बाल बच गए।
       

 घटना के सम्बन्ध में बताया गया कि मंजू देवी 50 वर्ष पत्नी भोला बीती रात खाना खाने के बाद घर के सामने लगे मड़हे के बाहर चारपाई निकाल कर सोई थी। बताते है कि अचानक एक बजे रात मे बुदा बादी होने लगी,  जिससे वह अपना विस्तर समेट कर घर के अंदर जाने लगी कि तभी गरज के साथ आकाईय विजली गिरी और मंजू उसकी चपेट मे आ गई। उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

परिवार के अन्य सदस्य और उसके बच्चे मडहे के अंदर सोए होने के कारण बाल बाल बच गये। मृतक महिला का पति भोला मजदूरी का काम करता है।  वह भी इधर कुछ दिनों से टीवी रोग से ग्रसित है। परिवार के जीविकोपार्जन की पूरी जिम्मेदारी मृतक महिला मंजू देवी पर ही आश्रित था। मृतक महिला को चार बच्चे भी है। परिजनों की सूचना पर पहुँची पड़री पुलिस शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!