मिर्जापुर

अपने जन्म दिन व पर्यावरण शुद्धिकरण अभियान के सातवीं वर्षगांठ पर ग्रीन गुरु ने किया पौध रोपण

मिर्जापुर।
    खेल क्रान्ति  एवं पर्यावरण शुद्धिकरण फाउंडेशन द्वारा संचालित पर्यावरण शुद्धिकरण अभियान के संस्थापक सचिव अनिल कुमार सिंह ग्रीन गुरु द्वारा 1 जुलाई 2015 से लगातार प्रति दिन किये जा रहे पौध रोपण के 2132 वें दिन के क्रम में अपने जन्म दिन व पर्यावरण शुद्धिकरण अभियान के सातवीं वर्षगांठ के अवसर पर सेब  व एलोवेरा के पौध का रोपण जे .पी. पुरम कॉलोनी, पटेल नगर,मीरजापुर में अनुराग सिंह के प्लाट में  अभिनव सिंह के सहयोग से किया।
    इस अवसर पर ग्रीन गुरु ने बतलाया कि 29 अप्रैल 2014 को एलोवेरा के पौध का रोपण आचार्य राम चन्द्र शुक्ल पार्क,बरौधा,कचार,मीरजापुर में करके पर्यावरण शुद्धिकरण अभियान की शुरुआत किया था। जिसका आज सातवां वर्ष पूर्ण हुआ।
 उल्लेखनीय है कि मुख्य मंत्री योगी आदित्य नाथ द्वारा गंगा सेवक सम्मान से सम्मानित प्रवक्ता शारीरिक शिक्षा,शान्ति निकेतन ई. का .पचोखरा ग्रीन गुरु जिला सदस्य नामामीगंगे, जिला गंगा संरक्षण समिति, जिला बृक्षारोपण समिति,जिला पर्यावरण समिति, नेशनल बम्बू मिशन जिला समिति, तहसील खेल विकाश संवर्धन समिति मड़िहान पर भी पदासीन है।
Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!