पंचायत चुनाव

राजगढ़ के निर्विरोध ब्लाक प्रमुख चुने गये गजेंद्र प्रताप सिंह

0 राजगढ़ के इतिहास में पहली बार निर्विरोध ब्लाक प्रमुख चुने गए
राजगढ़।
विकास खण्ड राजगढ़ से निर्विरोध ब्लाक प्रमुख गजेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ सोनू सिंह पटेल को चुना गया। राजगढ़ के इतिहास में पहली बार निर्विरोध ब्लाक प्रमुख चुने गए हैं। यहां से विंध्य भूषण एवं जनपद के मालवीय नाम से विख्यात भाजपा के जिला उपाध्यक्ष जगदीश सिंह पटेल के पुत्र गजेंद्र प्रताप सिंह ने गुरुवार को वरिष्ठ भाजपा नेताओं की उपस्थिति में नामांकन किया। किंतु विरोध में किसी भी प्रत्याशी द्वारा नामांकन न किए जाने के कारण गजेंद्र प्रताप सिंह को राजगढ़ का निर्विरोध ब्लाक प्रमुख चुना गया है।
     गजेंद्र सिंह का नामांकन आज ही हुआ, जिसमे राजगढ़ के लोकप्रिय जननायक और अपने पिता की ही भांति समाज कार्य करके उनके पद चिन्हों पर चलते हुए आज एक बार फिर राजगढ़ की जनता द्वारा चुने गए क्षेत्र पंचायत सदस्यों के द्वारा चुना जाता, इससे पहले ही प्रति पक्षी ने अपना नामांकन ही नहीं किया। जिससे साफ जाहिर होता है कि औराई की जनता विंध्य भूषण जगदीश सिंह पटेल और समाजसेवी गजेंद्र सिंह को कितना चाहती है। विपक्ष मे कोई प्रत्याशी न होने पर आज ही श्री सिंह निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख बन गए, इससे पूर्व कभी भी इस ब्लाक में निर्विरोध ब्लाक प्रमुख नहीं चुने गये थे।
वहीं गजेंद्र प्रताप सिंह से बात चीत करने पर उन्होंने कहा कि मै सौभाग्य शाली हूं कि मुझे राजगढ़ की जनता की सेवा करने का शुभ अवसर मिला है और मै अपने कर्तव्य का निष्ठापूर्वक पालन करूंगा। उन्होंने इस जीत का श्रेय राजगढ़ की जनता को दिया।  वहीं जनता का कहना था कि हम सब अपने ब्लॉक प्रमुख को भविष्य का विधायक बनते देखना चाहता हूं।
 इस अवसर पर बधाई देने वालो मे ऊर्जा राज्य मंत्री रमाशंकर सिंह पटेल, जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह, भाजपा नेता सोहन लाल श्रीमाली (सोहन जी), नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, चुनार विधायक अनुराग सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजगढ़ प्रवीण कुमार पांडेय, भाजपा जिला उपाध्यक्ष जगदीश सिंह पटेल, पूर्व प्रमुख दिनेश सिंह, अवधेश सिंह, जयप्रकाश सिंह (गुड्डू), नित्यानंद सिंह, सहेंद्र मौर्या, महेश कुमार ग्राम प्रधान सेमरा तथा सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व क्षेत्र पंचायत सदस्य उपस्थित रहे।
Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!