क्राइम कंट्रोल

मिर्जापुर की अहरौरा पुलिस ने 1.45 कुंतल अवैध गांजा के साथ एक तस्कर किया गिरफ्तार

० अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब ₹ 50 लाख
मिर्जापुर।
         पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम व अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना अहरौरा पुलिस द्वारा बोलेरो में लदे 1.45 कुंतल अवैध गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया। गुरुवार को थानाध्यक्ष अहरौरा को जरिए मुखबिर की सूचना प्राप्त हुई कि सोनभद्र की तरफ से आ रही बोलेरो में अवैध गांजा लदा हुआ है।
इस सूचना के आधार पर थाना अहरौरा पुलिस द्वारा लखनिया दरी के पास तिराहे पर वाहनों को सघन चेकिंग की जाने लगी तभी मुखबिर द्वारा बताया गया। वाहन संख्याः ओआर 2 बीबी 7995 बोलेरो आती हुई दिखाई दी, जो पुलिस को देखकर भागना चाहा कि पुलिस टीम द्वारा समय करीब 17.30 बजे पकड़ लिया गया।
पकड़े गए अभियुक्त ने अपना नाम कोन दरिया बाबूराव पुत्र कोन दरिया बुद्धू निवासी 35 वाना वासगी, येनूगुराई बनब सिंह मुच्चनपुर थाना मुच्चनपुर विशाखापत्तनम आन्ध्र प्रदेश बताया और यह भी बताया कि वाहन की छत में बनाए गए बॉक्स में अवैध गांज लदा हुआ है, जिसे रायगढ़ा उड़ीसा से लेकर इलाहाबाद जा रहा हूं।
पुलिस टीम द्वारा बोलेरो की छत में अलग से बनाए गए बॉक्स में लदा हुआ कुल 1.45 कुंतल अवैध गांजा बरामद किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना अहरौरा पर अपराध संख्या -144/2021 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त कोन दरिया बाबूराव पुत्र कोन दरिया बुद्धू निवासी 35वाना वासगी, येनूगुराई बनब सिंह मुच्चनपुर थाना मुच्चनपुर विशाखा पत्तनम आन्ध्र प्रदेश, उम्र करीब-22 वर्ष के पास से
कुल 1.45 कुंतल अवैध गांजा (अन्तर्राष्ट्रीय कीमत करीब ₹ 50 लाख), बोलेरो वाहन संख्याः ओआर 2 बीबी 7995 बरामद हुई।
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में
उनि संजय सिंह थानाध्यक्ष अहरौरा, उनि गिरेन्द्र कुमार राय थाना अहरौरा, हेका सुशील सिंह थाना अहरौरा, हेका सचिन मौर्या थाना अहरौरा, हेका प्रदीप सिंह थाना अहरौरा, हेका भीमसिंह थाना अहरौरा शामिल रहे। गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा ₹ 25,000/- के पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!