बाढ की विभीषिका

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की खबरें: केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने दौरा कर जाना हाल और 800 पैंकेट खाद्य सामाग्री बांटे, मातहतो संग डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार राहत कार्य मे युद्धस्तर पर जुटे

केन्द्रीय वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री भारत सरकार ने बाढ़ प्रभावित ग्रामो का किया निरीक्षण

0 मंत्री के द्वारा तहसील सदर व चुनार के बाढ़ प्रभावित लोगो को किया गया खाद्य सामाग्री का वितरण, फसलो का सर्वे कराकर नियमानुसार राहत पहुॅचाने का दिया निर्देश

मीरजापुर।  केन्द्रीय वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री भारत सरकार श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने कोन विकास खण्ड के बाढ़ प्रभवित क्षेत्र हरसिंहपुर, मल्लेपुर व डोमनपुर का निरीक्षण किया गया तथा निरीक्षण के दौरान ग्रामीणो से वार्ता कर फसलो के नुकसान के बारे में जानकारी ली गयी। मंत्री ने उप जिलाधिकारी सदर चन्द्रभान सिंह को निर्देशित किया कि बाढ़ प्रभावित ग्रामो में आवागमन हेतु पर्याप्त नाव की व्यवस्था करायी जाय तथा नुकसान हुये फसलो का लेखपाल के माध्यम से तत्काल पूरी पारदर्शिता के साथ सर्वे कराकर बाढ़ प्रभावित लोगो को नियमानुसार राहत पहुॅचाया जाय। मात्र मंत्री द्वारा हरसिंहपुर में 25, मल्लेपुर में 25 एवं डोमनपुर में 25 राशन किट के अतिरिक्त तहसील सदर एवं तहसील चुनार के विभिन्न गाॅवों में बाढ़ प्रभावितो को कुल 800 पैंकेट खाद्य सामाग्री का भी वितरण किया गया।

इस प्रकार तहसील चुनार के सीखड़ विकासखंड में मेंड़ियां, कठेरवां, मवैया, सोनवर्षा और डोमनपुर सहित आधा दर्जन गांवों के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौैरा किया। उन्होंने फसलों के नुकसान, बाढ़ प्रभावितों को मिल रही सरकारी सहायता व सुविधाओं के बारे में लोगों से पूछा। किसानों ने पिछले वर्ष नुकसान हुई फसलों का मुआवजा अभी तक नहीं मिलने की शिकायत की। मंत्री जी ने एसडीएम को आवश्यक निर्देश दिए। किसानों को उचित मुआवजे के संबंध में आश्वस्त किया। मंत्री पहले मेड़िया पहुंच कर किसानों से बर्बाद गन्ना और मिर्च कि फसलों के साथ हीं अन्य नुकसान की जानकारी ली। कठेरवां गांव मवैयां और सोनबर्षा गांव में पहुंचा जहां उन्होंने किसानों से अभी तक फसलों को हुए नुकसान कि जानकारी लेने के साथ हीं अन्य सरकारी मदद उपलब्ध कराएं जाने कि जानकारी ली। बाढ़ प्रभावित पहियाहीं और धन्नूपुर डोमनपुर, बिदापुर, गांव में भी गई। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 शिव प्रताप शुक्ल, नायब तहसीलदार, उपस्थित रहें।

जिलाधिकारी द्वारा नरायनपुर विकास खण्ड के ग्राम नकहरा व ग्राम बगही में प्रभावित बाढ़ग्रस्त क्षेत्रो का किया निरीक्षण

0 प्रभावित ग्रामों में आवागमन हेतु पर्याप्त नाव की व्यवस्था के निर्देश

0 प्रभावित ग्रामों में अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0), उपजिलाधिकारी सदर एवं चुनार द्वारा निरन्तर किया जा रहा हैं निरीक्षण एवं पर्यवेक्षण

मीरजापुर। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने आज नरायनपुर विकास खण्ड के बाढ़ प्रभावित ग्राम नकहरा व बगही का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा सम्बन्धित गाॅव के लेखपाल को निर्देशित किया कि गाॅव में ही रहकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रो की निगरानी रखें। निरीक्षण जिलाधिकारी द्वारा नकहरा गाॅव में जाकर ग्रामीणो से वार्ता की गयी और हुये नुकसान के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित लेखपाल को निर्देशित करते हुये कहा कि जो फसले डूब गयी है उसका सर्वे कर ली लिया जाय। जिलाधिकारी ने नाव संचालको को निर्देशित करते हुये कहा कि नाव संचालन के समय क्षमता से अधिक व्यक्तियो को न बैठाया जाय साथ ग्राम प्रधान भी निगरानी रखे कि क्षमता से अधिक व्यक्तियो को न बैठाया जाय। तदुपरान्त जिलाधिकारी द्वारा ग्राम बगही के ग्रामीणो से वार्ता की और उनकी समस्याओ के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होने बताया कि 04 छोटी एवं एक बड़ी नाव संचालित है आवश्यकता पड़ने पर और बढ़ाया जा सकता हैं।

जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी चुनार को निर्देशित करते हुये कहा कि संचालित स्ट्रीमर (बड़ी नाव) में तेल आदि की कमी न होने पाये। उन्होने लेखपाल को निर्देशित करते हुये कहा कि जो फसल डूब गयी है उसकी 15 दिनो के अन्दर सर्वे कर लें।
जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी चुनार नीरज पटेल से बाढ़ राहत प्रबन्धन, बाढ़़ चैकियो तथा नदी के कटान की स्थिति के बारे में जानकारी लेते हुये निर्देशित किया गया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रो में प्रभावित लोगो के लिये आवश्यकता पड़ने पर राहत सामाग्रियो का वितरण की व्यवस्था सुनिश्चित किया जाय।

जिलाधिकारी द्वारा ग्रामीणो से वार्ता कर बाढ़ की स्थिति व होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी।
जिलाधिकारी ने बाढ़ के सम्बन्ध में जानकारी देते हुये बताया कि गंगा नदी का चेतावनी जलस्तर 76.724 मीटर, खतरे का जलस्तर- 77.724 मीटर, वर्तमान जलस्तर 02.00 बजे 77.48 मीटर जलस्तर में वृद्धि का दर एक से0मी0 प्रति घण्टा हैं। उन्होने तहसील सदर में कुल 47 ग्राम प्रभावित हैं जिनमे आबादी के साथ फसल एवं आवागमन प्रभावित ग्राम 4 है (मुजेहरा कला, मुजेहरा खुर्द, हरसिंहपुर एवं मल्लेपुर) फसल एवं आवागमन प्रभावित ग्राम 11 हैं एवं केवल फसल प्रभावित ग्राम 32 हैं। तहसील सदर में राहत कार्य का विवरण के बारे में बताया कि तहसील सदर मे प्रभावित ग्रामों में कुल 16 नाव एवं 7 मोटरबोट संचालित है एवं प्रभावितों के मध्य अभी तक 400 लंच पैकेट वितरित किये जा चुके हैं। तहसील सदर मे 14 बाढ़ चैकियां क्रियाशील है जिनमे समस्त सम्बन्धित विभाग के कार्मिकों की ड्यूटी बाढ़ चैकी के अन्तर्गत आने वाले ग्रामों में बाढ़ प्रबन्धन हेतु लगायी गयी है ।

 

इसके अतिरिक्त प्रशासन द्वारा बाढ़ कन्ट्रोल रूम के माध्यम से समस्त विभागों से समन्व्य करते हुए प्रभावितों को हर संभव मदद पहुंचायी जा रही है। तहसील चुनार में कुल 54 ग्राम प्रभावित हैं जिनमें केवल आवागमन प्रभावित ग्राम 17 (धनैता, समसपुर, टम्मलगंज, जलालपुरमाफी, गांगपुर, नकहरा बघेड़ा, भरपुरा, धराहरा, भौराही, रायपुरिया, विदापुर, पसियाही, सरैया, गंगपुर, शिवपुर एवं धन्नुपुर ) है, केवल फसल प्रभावित ग्राम 36 हैं। तहसील चुनार मे राहत कार्य का विवरण के सम्बन्ध में जानकारी देते हुये बताया कि तहसील चुनार में प्रभावित ग्रामों में कुल 17 नाव व 08 मोटरबोट संचालित है। तहसील चुनार में 23 बाढ़ चैकियां क्रियाशील है जिनमे समस्त सम्बन्धित विभाग के कार्मिकों की ड्यूटी बाढ़ चैकी के अन्तर्गत आने वाले ग्रामों मे बाढ़ प्रबन्धन हेतु लगायी गयी है।

उपरोक्त के अतिरिक्त प्रशासन द्वारा बाढ़ कन्ट्रोल रूम के माध्यम से समस्त विभागों से समन्व्य करते हुए प्रभावितों को हर संभव मदद पहुंचायी जा रही है उन्होने बताया कि जनपद स्तरीय बाढ़ कन्ट्रोल रूम में किसी भी प्रकार की सूचना देने के लिए निम्नांकित दूरभाष संख्या-05442-253630एवं 256357 पर सूचना दी जा सकती है। उक्त प्रभावित ग्रामों में जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0), उपजिलाधिकारी सदर एवं चुनार तथा तहसीलदार सदर एवं चुनार द्वारा निरीक्षण एवं पर्यवेक्षण किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी चुनार नीरज पटेल एवं सम्बन्धित लेखपाल, ग्राम प्रधान व ग्रामीण उपस्थित रहें।

मुख्य विकास अधिकारी ने सिटी विकास खण्ड के अमृत सरोवर का किया गया निरीक्षण

मीरजापुर।  मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस ने डी0सी0 मनरेगा एवं खण्ड विकास अधिकारी सिटी के साथ अमृत सरोवर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान भीटो र अतिक्रमण हटाने, साफ सफाई एवं भीटो के समतलीकरण का निर्देश दिया गया। रूबर्न मिशन योजनान्तर्गत खुशी प्रेरणा महिला लघु उद्योग पुष्टाहार निर्माण पटेहरा कला साफ सफाई कराने का निर्देश दिया।

।

उन्होने गोदाम के फ्रन्ट पर प्लास्टर का कार्य हो रहा है कल तक सभी पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया। विकास खण्ड परिसर पटेहरा कला में डाॅ श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूबर्न मिशन के अन्तर्गत निर्माणाधीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने कार्यदायी संस्था के अधिशाषी अभियन्ता ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग द्वारा कार्य बन्द, धीमी प्रगति व ईट की गुणवत्ता सही नही पाया गया। अवर अभियन्ता जेई से ईट का सैम्पल लेकर जाॅच कराने का निर्देश दिया गया। तकनीकी अधिशाषी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग एवं ए0ई डी0आर0डी0ए0 को कार्य में धीमी प्रगति पर असंतोष प्रकट करते हुये कार्य में तेजी लाने के साथ ही साथ मानक के अनुरूप निर्धारित अवधि में अन्दर कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया। पाली हाउस पटेहरा कला डी0एच0ओ0 गोभी, बैगन, टमाटर, मिर्ची आदि के बीज उत्पादन सेंटर का निरीक्षण किया गया तथा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!