क्राइम कोना

मडिहान थाना क्षेत्र मे किशोरी के साथ दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

0 एक आरोपी को हिरासत मे लेकर पुलिस पूछताछ मे जुटी
मिर्जापुर।


जिले के मड़िहान थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की रात लघुशंका के लिए घर से बाहर निकली नाबालिग लड़की को दो युवक अपहरण कर ले गए। किशोरी को सिवान में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। सोमवार को सुबह परिजनों ने थाने में तहरीर देकर दोनों युवकों पर अपहरण और दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए तहरीर दी गई। इसके बाद पुलिस मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक मड़िहान थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के साथ रविवार को देर रात दो युवकों ने अपहरण करने के बाद दुष्कर्म किया। किशोरी के पिता ने सोमवार को थाने में तहरीर देकर बताया कि उनकी 16 वर्षीय पुत्री रविवार को देर रात लघुशंका के लिए घर के बाहर निकली थी। घर के पास बाहर टहल रहे दो मनचले युवक वहा पहुंचे। दोनों युवक किशोरी का मुंह दबाकर घर से दूर सिवान में उठा ले गए। वहां दुष्कर्म किया। विरोध करने पर किशोरी के साथ मारपीट की।

बताया जाता है कि आरोपियों की चंगुल से छूटने के बाद पीड़िता किसी तरह घर पहुंची और घटना की जानकारी दी। सोमवार को सुबह पीड़िता के पिता ने एक नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ थाने में तहरीर देकर अपहरण और दुष्कर्म का आरोप लगाया। तहरीर मिलने पर पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष शैलेश राय ने बताया कि संगम समेत दो लोगों के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया है।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!