रेल समाचार

अनधिकृत वेंडर और गन्दगी फ़ैलाने वालों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही; जुर्माना स्वरुप वसूल किये लगभग 21 लाख रूपये 

मिर्जापुर।

प्रयागराज मंडल अपने सम्मानित रेल यात्रियों को गुणवत्ता युक्त खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है। इसी क्रम में लगातार मंडल के विभिन्न स्टेशनों और ट्रेनों में अधिकारियों द्वारा औचक निरीक्षण किये जा रहा है। वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक प्रयागराज मण्डल शशीभूषण एवं वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक प्रयागराज मण्डल द्वितीय हिमांशु शुक्ला के मार्ग निर्देशन में वाणिज्य विभाग द्वारा अनियमित/अवैध वेंडरों एवं गन्दगी फ़ैलाने वालों के विरुद्ध नियमित अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में जनवरी 2023 से मई 2023 के दौरान प्रयागराज मंडल में अभियान चलाकर 1543 अनधिकृत वेंडरों को गिरफ्तार किया गया है। प्रयागराज मंडल अपने रेल यात्रियों के लिए सुखद एवं संरक्षित यात्रा के साथ उच्च क्वालिटी का खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

प्रयागराज मंडल के अधिकारीयों एवं पर्यवेक्षकों द्वारा निरंतर मंडल के  विभिन्न स्टेशनों और ट्रेन में उपलब्ध कैंटीन  में रात्रि निरीक्षण/औचक निरीक्षण जारी है। इस दौरान पकड़े गए 1543 अनधिकृत वेंडरों पर कार्यवाही करते हुए  लगभग 11 लाख रुपए जुर्माना भी वसूल किया गया।

इसी क्रम में जनवरी 2023 से मई 2023 के दौरान प्रयागराज मंडल में गन्दगी फ़ैलाने वालों पर भी शक्त कार्यवाही करते हुए कुल 10111 यात्रियों को पकड़ा गया, पकडे गये यात्रियों पर कड़ी कार्यवाही करते हुए लगभग 10 लाख 70 हजार जुर्माना लगया गया।

प्रयागराज  मंडल में स्थित खानपान यूनिटों पर खानपान पदार्थों की उपलब्धता, गुणवत्ता, साफ-सफाई, उचित मूल्य पर बिक्री सुनिश्चित करने हेतु नियमित रूप से कार्यवाही की जा रही है। भारतीय रेलवे, उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज  मंडल यात्रियों को उचित गुणवत्ता की खानपान सेवाएं देने हेतु सदैव तत्पर है। यात्रियों से अनुरोध है कि वह केवल अधिकृत लाइसेंसियों से ही खानपान की वस्तुएं खरीदें एवं निर्धारित मूल्य से अधिक राशि का भुगतान ना करें।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!