जन सरोकार

स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को ड्रोन का प्रशिक्षण देकर बनाया जायेगा आत्म निर्भर: अनुप्रिया पटेल

0 छानबे के ग्राम सुपंथा में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान उपस्थित ग्रामीणो को केन्द्रीय राज्यमंत्री ने किया सम्बोधित

मिर्जापुर। 

 

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत शुक्रवार को छानबें विकास खण्ड के ग्राम सुपन्था में चैपाल का आयोजन किया गया। चैपाल का शुभारम्भ केन्द्रीय राज्यमंत्री वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय भारत सरकार अनुप्रिया पटेल, विधायक छानबें रिंकी कोल, जिला अध्यक्ष इंजीनियर राम लौटन बिंद, ग्राम प्रधान संदीप शुक्ला ने दीप प्रज्जवलित कर किया।

केन्द्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि मोदी की गारंटी वाली गाड़ी आपके गांव ही नहीं पहुंची, बल्कि भारत सरकार के सभी गांवों में एक-एक गाड़ी पहुंची है। उन्होंने कहाकि 43 दिनों के अंदर सवा लाख गांव में सरकार की गारंटी वाली गाड़ी पहुंची है। कहाकि हमारी सरकार ने करोड़ो गाड़ी भेजी है उसके माध्यम से आपको बहुत ही महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की जा रही है। यह गारंटी की गाड़ी तमाम जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लेकर आई है।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने निर्णय लिया है कि स्वयं सहायता समूह से जुड़ी 2 करोड़ महिलाओं को लखपति बनाना है। इसके लिए स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को ड्रोन उड़ाने का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि 2047 तक जिस विकसित भारत की कल्पना की है, उसे आत्मनिर्भर नारी शक्ति पूर्ण करेंगी। उन्होंने कहा कि अगले 25 वर्ष में भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है और यह गारंटी की गाड़ी आपके गांव में आई है। इसके साथ ही सांसद स्वास्थ्य सेवा की गाड़ी भी गांव-गांव भ्रमण कर लोगों का निशुल्क उपचार कर रही है। कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री द्वारा नये चयनित प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थियो को आवास की चाभी, आयुष्मान कार्ड के लाभार्थियो को गोल्डन कार्ड, वृद्धा/विधवा पेंशन के लाभार्थियो को पेंश्न का प्रमाण पत्र का भी वितरण किया तत्पश्चात गर्भवती महिलाओं की गोदभराई एवं 06 माह आयु पूर्ण कर चुके नन्हे मुन्ने बच्चों को अन्न प्रशासन भी कराया। इसके बाद केन्द्रीय मंत्री जी द्वारा आगामी 2047 तक विकासशील भारत को विकसित भारत बनाने के प्रति सभी अपना योगदान देने के दृष्टिगत शपथ भी दिलायी। इस दौरान दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री श्रीमती रेखा वर्मा, दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री राम लखन पटेल, राष्ट्रीय सचिव युवा मंच अजीत पटेल, प्रदेश सचिव पंचायत मंच अनिल सिंह पगड़ी, जिला अध्यक्ष युवा मंच उदय पटेल, वरिष्ठ कार्यकर्ता राजेंद्र पाठक, जिला उपाध्यक्ष राजकुमार पटेल, श्रीमती निशा बिंद विधानसभा उपाध्यक्ष कुलदीप पटेल, जोन अध्यक्ष अवधेश पाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष राम अवध पांडे, भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता स्वामी नाथ सिंह, एमएलसी प्रतिनिधि प्रेम बहादुर सिंह, जिला सचिव युवा मंच प्रबल सिंह, सेक्टर अध्यक्ष शिवम अग्रहरी, नागेंद्र सिंह, गुंडा बिंद राजा बिंद, उमेश सिंह, राहुल ओझा, प्रशांत शुक्ला उपस्थित रहें।

छानबें एवं कोन में निशुल्क कम्बल वितरण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

मिर्जापुर। 

विकास खंड छानबें एवं कोन में निशुल्क कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गरीबों, निःसहाय, दिव्यांग एवं जरूरतमंद लगभग 1000 लोगों के बीच कम्बल वितरण किया गया। कार्यक्रम शुभारम्भ केन्द्रीय राज्यमंत्री वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय भारत सरकार श्रीमती अनुप्रिया पटेल द्वारा किया गया।

इस दौरान केन्द्रीय राज्यमंत्री वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय भारत सरकार श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने कहा कि बड़ी संख्या में आप सब की सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी हमेशा कहते हैं कि किसी भी सरकारी कार्यक्रम को हमें सफल बनाना है तो उसमें जन भागीदारी की विशेष भूमिका होती है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र तथा प्रदेश सरकार की जो भी योजनाएं हैं उसमें आप सभी बढ़ चढ़कर हिस्सा ले और योजनाओं का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने निशुल्क वितरण की व्यवस्था की है और आज आप सभी को निशुल्क प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसमें पूर्व सभी विकास खण्डों, नगर पालिका एवं नगर पंचायत में कैंप का आयोजन कराया गया जिसमें बुजुर्गों, दिव्यांगों को निशुल्क सहायक उपकरण प्रदान करने हेतु उनका पंजीकरण कराया गया। उन्होंने कहा कि मुझे प्रसन्नता है कि भारत सरकार अथवा राज्य सरकार की जितनी भी योजनाएं संचालित हैं वह सब सभी आप सभी तक पहुंचे इसका लाभ मिले यही हम सब का प्रयास है। इस अवसर पर उपस्थित विधायक छानबें श्रीमती रिंकी कोल, जिला अध्यक्ष इंजीनियर राम लौटन बिंद दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री श्रीमती रेखा वर्मा, दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री राम लखन पटेल, डिप्टी कलेक्टर सिद्धार्थ यादव, ग्राम प्रधान शाहिद बानो,, राष्ट्रीय सचिव युवा मंच अजीत पटेल, प्रदेश सचिव पंचायत मंच अनिल सिंह पगड़ी, जिला अध्यक्ष युवा मंच उदय पटेल, जिला उपाध्यक्ष राजकुमार पटेल, श्रीमती निशा बिंद विधानसभा उपाध्यक्ष कुलदीप पटेल, जोन अध्यक्ष अवधेश पाल, जिला सचिव युवा मंच प्रबल सिंह, सेक्टर अध्यक्ष शिवम अग्रहरी, नागेंद्र सिंह, गुंडा बिंद राजा बिंद, उमेश सिंह, राहुल ओझा, प्रशांत शुक्ला उपस्थित रहें।

 

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!