घटना दुर्घटना

संदिग्ध परिस्थितियों में मजदूर की मौत

0 मृत्यु का कारण स्पष्ठ न होने से चर्चा का विषय बना हुआ है
अहरौरा, मिर्जापुर। थाना क्षेत्र के अधवार स्थित एक कटर प्लांट व्यवसाई के यहां खदान पर एक मजदूर की अचानक मौत हो गई। कर्मचारियों ने मजदूर को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अहरौरा पहुंचाया जहां उपस्थित चिकित्सकों ने मजदूर को मृत घोषित कर दिया।
परिवार का जिवको पार्जन करने के लिए राजस्थान से मजदूर आया हुआ था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राम खिलाड़ी मीना पुत्र बद्री प्रसाद मीना (55) वर्ष निवासी गुल्लाई गांव भुरियावली तहसील थाना गाजी जिला अलवर राजस्थान ठेकेदार के अंडर मजदूर काम करने के लिए अहरौरा थाना क्षेत्र में प्लांट व्यवसाई के यहां दैनिक मजदूरी का कार्य करता था, जिसकी बुधवार की सुबह अचानक मृत्यु हो गई।
वही प्लांट पर कार्यरत प्रिंस कुमार सिंह ने मजदूर को अहरौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर लाया जहां चिकित्सकों द्वारा मजदूर को मृत घोषित कर दिया
मृत्यु का कारण स्पष्ट न होने से चर्चा का विषय बना हुआ है। थाना प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया की घटना की जानकारी प्राप्त हुई है। पुलिस विधिक कार्यवाही में जुटी है अभी मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!