मीरजापुर। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ मिर्जापुर जिला इकाई की बैठक मंगलवार 8 सितंबर को दोपहर में नगर के पंडित मदन मोहन मालवीय कंपोजिट विद्यालय फतहां मे जिला अध्यक्ष राजनाथ तिवारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में विभिन्न विभागीय समस्याओं सहित सांगठनिक चर्चा की गयी।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष राजनाथ तिवारी ने संगठन की ओर से प्राथमिक विद्यालय सिद्धि विकास खंड पहाड़ी के शिक्षक दयानंद मिश्र को राज्य पुरस्कार प्राप्त होने पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की ओर से उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सभी पदाधिकारियों ने भी करतल ध्वनि से उन्हे बधाई दी।
इसके साथ ही विभिन्न विभागीय समस्याओं पर चर्चा की गई और संयुक्त रूप से सर्वसम्मति से मांग किया गया कि प्रत्येक प्राथमिक पूर्व माध्यमिक एवं कंपोजिट विद्यालयों में नामांकित छात्र संख्या का 80% खाद्यान्न आवंटन एवं कन्वर्जन कास्ट का अविलंब भेजा जाए। कई वर्षों से लेखा कार्यालय से लेखा पर्ची प्राप्त नहीं हुई है उसे शीघ्र उपलब्ध कराया जाए, चयन वेतनमान एवं एरियर का शीघ्र भुगतान किया जाए, शिक्षकों के एनपीएस खाते में फरवरी 2026 का भुगतान अभी तक नहीं हो सका है, जबकि जुलाई तक का भुगतान हो गया है, अवशेष फरवरी 2026 का एनपीएस भुगतान शीघ्र एनपीएस खाते में प्रेषित किया जाए। कहाकि जिन ब्लॉकों का डी ए डिफरेंस अभी तक नहीं दिया गया है उसका भी भुगतान शीघ्र किया जाए।
जिला संगठन मंत्री अनिल कुमार त्रिपाठी ने कहा कि सीसीएल अवकाश महिला शिक्षकों का अधिकार है, उसे सुगमता पूर्वक सीसीएल स्वीकृत किए जाएं। इसके साथ ही विकास खंडों में कराए गए एफ एल एन प्रशिक्षण का मानदेय शीघ्र भुगतान किया जाए।
जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने कहाकि कक्षा 8 पास बच्चों को नौवी में प्रवेश करने के लिए बेसिक शिक्षकों को बाध्य किया जा रहा है इंपोर्ट के कार्य के लिए माध्यमिक के शिक्षकों को भी जिम्मेदार बनाया जाए, ताकि कि वह भी आठवीं पास बच्चों से एवं विभागों से संपर्क कर उन्हें अपने विद्यालय में इंपोर्ट करने का कार्य करें। इसके अलावा रसोइयों का बकाया मानदेय शीघ्र भुगतान किए जाने की मांग की गई। बैठक का संचालन जिला संगठन मंत्री अनिल कुमार त्रिपाठी ने किया।
बैठक में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष राजनाथ तिवारी, वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष नरेंद्र बहादुर सिंह, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष वीर भानु सिंह, जिला उपाध्यक्ष अनिल प्रकाश द्विवेदी, जिला कोषाध्यक्ष मनोज शुक्ला, जिला मंत्री राकेश कुमार मौर्य, जिला संयुक्त मंत्री रजनीश दुबे, जिला मीडिया प्रभारी विमलेश अग्रहरि, जिला प्रचार मंत्री मनोज त्रिपाठी, जिला संयुक्त मंत्री विवेक पांडे, जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।




