भरूहना स्थित संसदीय जनसम्पर्क कार्यालय पर केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री व जिले की सांसद अनुप्रिया पटेल ने जनता दरबार लगाकर जिले भर से आयी जनता की समस्याओ को सुना। अधिकतर समस्याएं बिजली, पानी, सड़क राष्ट्रीय आरोग्य निधि, विधामवा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास को लकर रही। जनता दरबार में लालगंज तहसील के ग्राम मझियार निवासी कमला शंकर गुप्ता ने केन्द्रीय मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल को बताया कि ग्राम पंचायत मझियार का एक बड़ा हिस्सा आज भी विद्युत विहीन है। जहां लगभग 30 घर के निवासी रहते हैं विद्युत न होने के कारण हम लोग पानी बच्चों की पढ़ाई लिखाई, की समस्या से जूझ रहे हैं। जनपदीय महाविद्यालय शिक्षक संघ के महामंत्री डा0 अशोक कुमार सिंह ने जनता दरबार में उच्च न्यायालय के आदेश दिनांक 14.03.2018 रिट सं0 ए-6733/2018 के संदर्भ में अपनी बातों को रखा। जनता दरबार में ग्राम अर्जुनपुर पाठक विकास खंड सिटी के निवासी शिवलाल मौर्य ने अन्त्योदय राशन कार्ड व पात्र गृहस्थी राशन कार्ड के सम्बन्ध में अपनी बात को रखते हुये केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल जी को बताया कि ग्राम अर्जुनपुर पाठक के सेक्रेटरी द्वारा न कोई बैठक न ही कोई जांच किये बगैर मनमानी तरीके से लोगों का अन्त्योदय व पात्र गृहस्थी कार्ड अपात्र का पात्र बनाकर मनमाने अपने तरीके से बनाया जा रहा है। समाधान दिवस पर प्रार्थना पत्र दिये जाने पर आज तक कोई कार्यवाही नही की गई है, ग्राम भागीरथ ब्लाक सीखड निवासी श्रीमती वैजन्ती देवी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत आवास दिलाने के सम्बन्ध में अपनी बातों को रखी, एक एक करके जनता दरबार में सभी की समस्याओं को सुनने के बाद सम्बन्धित अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर आवश्यक कार्यवाही के लिए निर्देशित की केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल जी ने कहा कि जनता की समस्याओं को जिले के अधिकारी जल्द आवश्यक कार्यवाही करेंं और जिले के जिन क्षेत्रों में पानी की समस्या है उन स्थानों पर संसाधनों द्वारा पानी की उपलब्धता सुनिश्चित की जाय, जनता दरबार में मुख्य रूप से अपना दल (एस) जिलाध्यक्ष रमाकांत पटेल, जवाहिर सिंह प्रधान, मेघनाथ पटेल, उदय पटेल, रामलोटन बिन्द, लाल बहादुर सिंह, घनश्याम पटेल, तुलसी दास बिन्द, पप्पू पटेल, अनिल सिंह, संजय उपाध्याय, राधेश्याम पटेल, आनन्द सिंह पटेल, राजकुमार, सुरेश पटेल, दिनेश्वर सिंह पटेल, गोपाल दास शर्मा, विशाल यादव, राम समुझ सिंह पटेल, सुरेश पाल आदि प्रमुख लोग रहे।
अनुप्रिया पटेल ने जनता दरबार लगाकर जनता की समस्याओ को सुना
ब्यूरो रिपोर्ट, मिर्जापुर।
You May Also Like
ब्रह्माकुमारीज मिर्जापुर में आध्यात्मिक रीति से मनाया गया विजयदशमी पर्व
- October 20, 2026
- 0 Comments
मिर्जापुर। ब्रह्माकुमारीज के शुक्लहा स्थित, प्रभु उपहार भवन में विजयदशमी का पावन पर्व हर्षोल्लास, उमंग-उत्साह एवं आध्यात्मिक वातावरण…
एपेक्स ट्रस्ट हॉस्पिटल की जनसेवा: 12 मरीजों को मिली नई रोशनी
- October 20, 2026
- 0 Comments
चुनार, मिर्जापुर। एपेक्स ट्रस्ट हॉस्पिटल एंड डायग्नोस्टिक, समसपुर, चुनार में निःशुल्क मोतियाबिंद फेको (PHACO) सर्जरी के तहत उपचारित…
शारदीय नवरात्रि विशेष: ‘विंध्य त्रिकोण’ से यूपी में शक्तिपीठ पर्यटन को मिल रही रफ्तार; मां विंध्यवासिनी, काली खोह और अष्टभुजा मंदिरों में 2025 में 1.84 करोड़ दर्शनार्थी पहुंचे, दो वर्षों में करीब 60 प्रतिशत की वृद्धि
- October 18, 2026
- 0 Comments
0 मां विंध्यवासिनी धाम में अगस्त 2026 तक करीब 90 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन0 विंध्याचल बनेगा यूपी…





