केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री, जिले की सांसद श्रीमती अनुप्रिया पटेल जी ने मुख्य अतिथि के तौर पर मीरजापुर नगर के जी0आई0सी0 मैदान में आयोजित स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अन्तर्गत पेयजल की समस्या को दृष्टिगत रखते हुये ग्राम पंचायतों की धनराशि से पेयजल आपूर्ति हेतु टैंकरों का उद्घाटन शुभारम्भ हरी झण्डी दिखाकर रवाना मझवां विधायक सुचिसमता मौर्य जी मडिहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल जी, छानबे विधायक राहुल प्रकाश कोल की उपस्थिति में किया ।उपस्थित आम जनता को सम्बोधित करते हुये उन्होने कहा कि पेयजल की समस्या को देखते हुये टैंकरों के द्वारा ग्राम पंचायतों के प्रधानों द्वारा पानी की व्यवस्था कराने में सहुलियत होगी जिससे आम ग्रामीण को पानी की व्यवस्था हो पायेगी, केन्द्रीय मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल जी ने कहा कि मुझे पता है कि हैण्डपम्प, टैंकरों द्वारा पानी समस्या पूरी तरह हल नहीं हो पायेगी इसके लिए वृहद कार्य योजना की आवश्यकता है गत दिनों प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्य नाथ जी सभी विधायकों के साथ बैठक में ग्रामीण इलाकों में पानी की व्यवस्था के लिए विशेष कार्य योजना को रखा गया था इस पर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्य नाथ जी ने गम्भीरता से लिया है कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन, अपना दल (एस) जिलाध्यक्ष रमाकांत पटेल, प्रदेश सचिव रमाशंकर सिंह पटेल, भाजपा नगर अध्यक्ष श्याम सुन्दर केशरी, नितिन विश्वकर्मा, डा0 एस0पी0 पटेल, उदय पटेल, सिटी मण्डल अध्यक्ष शैलेश दूबे, हरी चरण सिंह, सुजीत सिंह, जवाहर लाल मौर्य, अभिषेक सिंह, हर्षित पटेल, सत्यनरायन सिंह, ग्राम प्रधानों सहित विभागों के आला अधिकारी उपस्थित थे।
सांसद अनुप्रिया पटेल ने किया पेयजल आपूर्ति हेतु टैंकरों का उद्घाटन
You May Also Like
ब्रह्माकुमारीज मिर्जापुर में आध्यात्मिक रीति से मनाया गया विजयदशमी पर्व
- October 20, 2026
- 0 Comments
मिर्जापुर। ब्रह्माकुमारीज के शुक्लहा स्थित, प्रभु उपहार भवन में विजयदशमी का पावन पर्व हर्षोल्लास, उमंग-उत्साह एवं आध्यात्मिक वातावरण…
एपेक्स ट्रस्ट हॉस्पिटल की जनसेवा: 12 मरीजों को मिली नई रोशनी
- October 20, 2026
- 0 Comments
चुनार, मिर्जापुर। एपेक्स ट्रस्ट हॉस्पिटल एंड डायग्नोस्टिक, समसपुर, चुनार में निःशुल्क मोतियाबिंद फेको (PHACO) सर्जरी के तहत उपचारित…
शारदीय नवरात्रि विशेष: ‘विंध्य त्रिकोण’ से यूपी में शक्तिपीठ पर्यटन को मिल रही रफ्तार; मां विंध्यवासिनी, काली खोह और अष्टभुजा मंदिरों में 2025 में 1.84 करोड़ दर्शनार्थी पहुंचे, दो वर्षों में करीब 60 प्रतिशत की वृद्धि
- October 18, 2026
- 0 Comments
0 मां विंध्यवासिनी धाम में अगस्त 2026 तक करीब 90 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन0 विंध्याचल बनेगा यूपी…





