जिले के जिगना थाना क्षेत्र के हरगढ़ गंगा घाट पर स्नान करते समय पांच युवक डूबने लगे, स्थानीय लोगो के सहयोग से डूबूट रहे तीन लोगों को बचा लिया गया, जबकि दो व्यक्ति गंगा मे समाहित हो हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस स्थानीय लोगो के सहयोग से रेस्क्यू अभियान चलाकर बाहर निकाल तो लिया पर उन्हे बचाया नही जा सका। बताया जाता है कि गुरुवार को दोपहर बाद जिगना थाना क्षेत्र के करनी भांवा भीटरिया गांव के पांच युवक प्रशांत पुत्र कमला शंकर (15), दिनेश कुमार पुत्र राम रक्षा (15), पंकज पुत्र राजकुमार (15), हरिओम पुत्र अनिल (16), अरूण कुमार पुत्र संजय (17 वर्ष) एक साथ हरगढ़ गंगा घाट पर स्नान करने गये। बताते है कि नहाते समय इनमे से कोई एक गहरे पानी मे चला गया जिसे बचाने के प्रयास मे क्रमशः एक केे बाद एक सभी डूबने लगे। यह नजारा देख मौके पर स्नान कर रही महिलाओं ने साडी़ फेंक कर प्रशांत, दिनेश औऔ पंकज को तो बचा लिया, लेकिन अरुण कुमार 17 वर्ष पुत्र संजय कुमार व हरिओम 16 वर्ष पुत्र अनिल कुमार को नही बचाया जा सका। येे दोनो गंगा मे लापता हो गए। घटना की सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने स्थानीय लोगो की ममद से काफी प्रयास के बाद ढा़ई घंटा मे शव को गंगा नदी से बाहर निकलवाया। शव देखते ही परिजनो मे कोहराम मच गया । दोनो युवक हाईस्कूल के छात्र बताए जा रहे है। अरुण तीन भाई दो बहनो मे सबसे बडा़ था म, जब कि हरिओम दो बहन दो भाई मे दूसरे नम्बर पर था। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने शव का पंचनामा कर परिजनो को ससुपुर्द करहे दिया। परिजन शव को घर पर रख कर अन्य परिजनों व रिस्तेदारो का इंतजार कर रहे थे।
साडी फेककर महिलाओ ने तीन किशोरो को गंगा मे डूबने से बचाया, दो की मौत
You May Also Like
मीरजापुर में शताक्षी क्लब का स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मना
- July 22, 2026
- 0 Comments
मीरजापुर। शताक्षी क्लब के तत्वावधान में क्लब का स्थापना दिवस उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम…
पुलिसकर्मी की माता जी को सौंपा ₹1.00 करोड़ की दुर्घटना बीमा राशि का चेक
- July 22, 2026
- 0 Comments
मीरजापुर। वेतन खाता धारकों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को निभाते हुए स्टेट बैंक आफ इंडिया सिविल कोर्ट शाखा…
एनसीआईएसएम द्वारा आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला में एपेक्स आयुर्वेद संस्थान के संकाय सदस्यों ने किया प्रतिभाग
- July 22, 2026
- 0 Comments
चुनार, मिर्जापुर। एपेक्स इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेदिक मेडिसिन एंड हॉस्पिटल चुनार के चेयरमैन प्रो. डॉ. एस. के. सिंह की…





