क्राइम कंट्रोल

इण्डियन एयर फोर्स लिखी फिस्टा कार  से अरूणाचल निर्मित 1900 शीशी शराब बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट, मिर्जापुर।
                जिले के चील्ह थाने की पुलिस ने चील्ह औराई मार्ग पर पुरजागिर गॉव के पास से वाहन चेकिंग के दौरान इण्डियन एयर फोर्स लिखी एक  फिस्टा कार से अरूणाचल निर्मित एक कार से 1900 शीशी अवैध शराब बरामद किया है। जानकारी के अनुसार चील्ह थानाध्यक्ष संतोष सिंह ने पकड़ा। जानकारी के अनुसार चील्ह थानाध्यक्ष संतोष सिंह मय फोर्स सिपाहियों के साथ बुधवार को रात मे गश्त पर निकल कर चील्ह तिराहे पर खड़े थे। तभी  रात मे करीब 11 बजे एक कार संदिग्ध हालत में औराई की तरफ आ रही थी, जिसे पुलिस ने रोकने का प्रयास किये तो आगे भाग गया। गाड़ी से पीछा किये तो पुरजागिर के पास चालक गाड़ी से उतर कर अधेरे में भाग गया। गाड़ी की तलाशी लेने पर उसमे अरुणाचंल प्रदेश की निर्मित क्रेजी रोमियो की 1900 शीशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने अग्यात के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत करते हुए वाहन को आबकारी अधिनियम मे परिवहन की धारा मे सीज कर दिया। पुलिस टीम मे एस एस आई सूर्यभान, कांस्टेबल अशोक भारती और सत्येन्द्र यादव शामिल रहे।ष
Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!