vindhya
क्राइम कोना

गाजा और शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार 

गाजा और शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार 

 ब्यूरो रिपोर्ट, मिर्जापुर।

पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी के निर्देशन में सोमवार को जनपद  में अवैध शराब, गाँजा, हिरोईन, पशु तस्करी आदि के व्यापार में संलिप्त अपराधियो एवं जुआरियों के विरूद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाकर कार्यवाही करायी गयी। उक्त चलाये गये अभियान के दौरान उपनिरीक्षक रामसिंहासन शर्मा कोतवाली देहात मय हमराह गश्त में मामूर थे कि ग्राम पांडेयपुर स्थित नरसिंह की कुटिया से दीपू सोनकर पुत्र गुलाब सोनकर निवासी तहसील चौराहा पांडेयपुर को 01 किलोग्राम 100 ग्राम नाजायज गांजा के साथ गिरफ्तार किया। धारा 08/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर उसको जेल भेजा गया। उपनिरीक्षक विनोद कुमार दुबे थानाध्यक्ष हलिया मय हमराह गश्त में मामूर थे कि राजनारायण इंटर कॉलेज मुड़पेली हलिया से राजेश कुमार गौतम पुत्र रामनरेश गौतम निवासी सुतरवा मुड़पेली को 01 किलोग्राम नाजायज गांजा के साथ गिरफ्तार किया। 08/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त को जेल भेजा गया। उपनिरीक्षक रामदरश राम थाना पड़री मय हमराह गश्त में मामूर थे कि देवाही तिराहा से रामाश्रय बिंद पुत्र हृदय नारायण बिंद निवासी देवाही नई बस्ती को 10 लीटर नाजायज कच्ची देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। हे0कां0 नथुनी यादव थाना मड़िहान मय हमराह गश्त में मामूर थे कि रैकरी तिराहा से शिवरतन भारती पुत्र स्व0 गीता भारती निवासी रैकरी थानाको 10 लीटर नाजायज कच्ची देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया।
Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!